home page

Border 2 का गाना लॉन्च होते ही लोगों के दिलों पर छाया, सुनकर इमोशनल हो रहे फैंस

Border 2 Song :सिनेमाघरों में अब जल्द ही बॉर्डर 2 फिल्म को रिलीज किया जाने वाला है। बता दें कि इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म (Border 2 Release Date) के गानों को रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि इस गाने के रिलीज होते ही ये लोगों के दिनों पर छा गया है। इस गाने को सुनकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं। खबर में जानिये इस गाने के बारे में पूरी जानकारी। 

 | 
Border 2 का गाना लॉन्च होते ही लोगों के दिलों पर छाया, सुनकर इमोशनल हो रहे फैंस

HR Breaking News (Border 2 Song Release) देशभक्ति से जुड़ी फिल्म ‘Border 2’ का गाना रिलीज होते ही लोगों के दिलों पर छा गया है। इस गाने के इमोशन, बोल और संगीत ने लोगों को पूरी तरह से भावुक कर दिया है। इस गाने (Border 2 movie all song) को सोशल मीडिया पर काफी प्यार दिया जा रहा है। इसके साथ साथ देश के जज्बे और सैनिकों के बलिदान को देखकर लोग इमोशनल होते नजर आ रहे हैं और इस गाने पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 


गाने ने रिलीज होते ही मचाई धूम 

 

फिल्म 'बॉर्डर 2' का गीत 'घर कब आओगे' (Border 2 song Ghar Kab Aaogy) कल रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के रिलीज होते ही फैंस इसपर जमकर प्यार लूटा रहे हैं। ये फिल्म भारत-पाकिस्तान की सीमा पर आधारित है। देशभक्ति से जुड़ा ये गाना भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान (Ghar Kab Aaogy Song) को समर्पित किया गया है। इसके अलावा जैसलमेर की तनोट माता की पुण्य धरती इसकी गवाह बनकर सामने आएगा। 


इस गाने के गीतकार मनोज मुंतशिर है। इसके अलावा गाने को आवाज सोनू निगम (Ghar Kab Aaogy) ने दी है और संगीतकार अनु मलिक है। बता दें कि इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और सीमा क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों में बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कल यानी  (2 जनवरी) को सुपर स्टार सनी देओल, (Sunny Deol New Movie) एक्टर वरुण धवन और अहान शेट्टी लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 


ये होंगे गाने के गायक 

इस फिल्म की लॉन्चिंग के दौरान गायक सोनू निगम, संगीतकार मिथुन, गीतकार मनोज मुंतशिर, निर्देशक अनुराग सिंह, प्रोडूसर भूषण कुमार, निधि दत्ता, को-प्रोड्यूसर शिव चनाना और बिन्नॉय के. गांधी भी शामिल (Border 2 Cast) रहने वाले हैं। ये गाना उन सैनिकों और उनके परिवारों की भावनाओं को स्वर देता है, जो देशसेवा की वजह से लंबे समय तक अपनों से दूर रहते हैं। बता दें कि कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा के काफी अच्छा इंतजाम किया गया है।


बॉर्डर-2 की लॉन्चिंग होगी काफी खास 

बॉर्डर फिल्म का नाम जैसलमेर से शुरू से ही जोड़ा गया है। बता दें कि साल 1997 में रिलीज (Border Film) हुई फिल्म बॉर्डर की शूटिंग भी जैसलमेर में ही की गई थी। आज इसको लगभग 3 दशक के बाद उसी जगह बॉर्डर-2 के गीत की लॉन्चिंग भी खास होने वाली है। 'बॉर्डर-2' मूवी आने वाली 23 जनवरी को रिलीज (Border 2 Release Date) होने वाली है। ये फिल्म साल 1997 की फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। बता दें कि बॉर्डर फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध की लॉन्गेवाला लड़ाई पर आधारित थी।