home page

Bhojpuri Actress : अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे और मोनालिसा, जानिये कौन सी भोजपुरी एक्ट्रेस लेती है सबसे ज्यादा फीस

Bhojpuri's most expensive actress :भोजपुरी इंडस्ट्री में कई खूबसूरत एक्ट्रेस हैं जो बॉलीवुड एक्ट्रेस को खूबसूरती और कमाई दोनों में ही मात देती हैं। भोजपुरी की क्वीन आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह और मोनालिसा जैसी एक्ट्रेस ने भोजपुरी सिनेमा को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। इन एक्ट्रेस ने एक से बेहतरीन एक सुपरहिट फिल्में दी हैं जो लोगों को खूब पसदं आती हैं। अगर बात कमाई की करें तो ये एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं। आईये नीचे खबर में जानते हैं - 

 | 
Bhojpuri Actress : अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे और मोनालिसा, जानिये कौन सी भोजपुरी एक्ट्रेस लेती है सबसे ज्यादा फीस

HR Breaking News (ब्यूरो)। भोजपुरी फिल्मों (bhojpuri movies) और गानों को आज दुनिया में खूब पसंद किया जाता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में कई अदाकारा हैं जो अपनी एक्टिंग और खूबसूरती को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। चाहे इनकी फिल्म हो या गाना लोगों उन्हें खूब प्यार देते हैं। भोजपुरी की सभी एक्ट्रेसेस चाहे खूबसूरती की बात हो या फिर बोल्डनेस की, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। और इतना ही नहीं, कमाई के मामले में भी आम्रपाली दुबे, मोनालिसा, अक्षरा सिंह और रानी चटर्जी  (Rani Chatterjee) जैसी अभिनेत्रियां पीछे नहीं हैं। वे एक फिल्म करने के लिए लाखों रुपये में फीस चार्ज करती हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं - 

 

अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actres Akshara Singh)

ये भी पढ़ें - DA Hike january : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इतना होगा इजाफा, AICPI के आकंड़ों से लग गई मुहर


भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में अक्षरा सिंह (akshara singh film fee charge) का बड़ा हाथ है। और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी इन्होंने काम किया है। जब भी यह किसी फिल्म या गाने में नजर आती हैं तो फैंस उसे रिलीज होने से पहले ही हिट मान लेते हैं। सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर सुर्खियों में बनती रहती हैं। अक्षरा सिंह ने कई बड़े स्टार एक्टर के साथ काम किया है। यही वजह है कि आज यह एक  फिल्म करने के लिए मोटी फीस लेती हैं।  एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षरा सिंह एक फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रुपये तक की फीस चार्ज करती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इनके पास लग्जरी गाड़ियां है और अक्षरा लगभग 60 से 70 करोड़ की संपत्ति (Akshara Singh ki Networth) की मालकिन हैं।

 

मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa)


मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। ये अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनती रहती हैं। आज शायद ही कोई ऐसा फैन होगा जो मोनालिसा को नहीं जानता होगा। भोजपुरी इंडस्ट्री को इन्होंने कई फिल्में दी हैं जो सुपरहिट रही हैं। हां, अब मोनालिसा ने फिल्मों से दूरी बना ली हैं। वह अब टेलीविजन की दुनिया पर राज करती हैं। मोनालिसा फैंस की चहेती एक्ट्रेस में से एक है। एक मीडिया रिपोर्ट में पता चला है कि मोनालिसा (monalisa film fee charge)एक फिल्म साइन करने के लिए 8 से 10 लाख रुपये तक की फीस चार्ज करती हैं। वे लग्जरी लाइफ स्टाइल जीती हैं। कहा जाता है कि मोनालिसा 20 करोड़ से भी अधिक संपत्ति की मालकिन हैं।

 

आम्रपाली दुबे (Bhojpuri Actress Amrapali Dubey)

 


भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। फेमस अभिनेत्रियों की सूची में इनका नाम सबसे उपर आता है, जिन्होंने तेजी से इस इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी, लेकिन इन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे जल्द अपनी अलग जगह बनाई है। आम्रपाली दुबे ने कई सुरपहिट फिल्में 'निरहुआ हिंदुस्तानी', 'आशिक आवारा (2016)', 'निरहुआ सटल रहे (2017)', 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2 (2017)' दी हैं। आम्रपाली (Amrapali Dubey Film Fee Charge) ने सबसे ज्यादा फिल्में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ संग की है। एक रिपोर्ट के अनुसार आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए 8 से 10 लाख रुपये फीस वसूलती हैं। वहीं, उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो15 करोड़ के आस-पास बताई जाती है।


काजल रघवानी (Bhojpuri Actress Kajal Raghwani )


अभिनेत्री काजल राघवानी (kajal raghwani ) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी है। इन्होंने भोजपुरी के सभी बड़े स्टार एक्टर के साथ काम किया है। और ज्यादातर इनकी फिल्म हिट रही हैं। यह मराठी, गुजराती फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। कहा जाता है कि काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं। वे एक फिल्म के लिए 18 से 20 लाख रुपये चार्ज करती हैं। हालांकि, संपत्ति के मामले में वह बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात देती हैं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काजल रघवानी की कुल संपत्ति (kajal raghwani nutsworth) 14 करोड़ रुपये से ज़्यादा है।

 

रानी चटर्जी (Bhojpuri Actress Rani Chatterjee)

ये भी पढ़ें -  Property Rates Hike : दिल्ली से सटे इस इलाके में सोना हुई जमीन, डबल हो गए प्रोपर्टी के रेट

 


दुनियाभर में अपनी पहली फिल्म से तहलका मचाने वाली रानी चटर्जी (rani chatterjee) लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। कहा जाता है कि भोजपुरी सिनेमा में कई अभनेत्रियों ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं लेकिन रानी चटर्जी की पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। चाहे खूबसूरती हो या फिर बात कमाई के मामले में हो रानी चटर्जी किसी से कम नहीं है। एक और जहां फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा, आम्रपाली दुबे, और अक्षरा सिंह एक फिल्म (rani chatterjee movie fee charge) के लिए मोटी फीस लेती हैं वहीं, रानी चटर्जी एक फिल्म बनाने के लिए 8 से 12 लाख रुपये तक फीस चार्ज करती हैं। और एक रिपोर्ट के मुताबिक वह 41 करोड़ संपत्ति की मालकिन हैं। इसके साथ ही उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं।