home page

गोवा में घूमने निकले सपना चौधरी और वीर साहू, तस्वीरें देख फैंस ने किए कमेंट

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी लगातार अपनी फोटोस वीडियोस व निजी जिंदगी से जुड़ी बातें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं | लोग भी उनकी पोस्ट पर कमेंट कर उनकी तारीफ करते हैं| हरियाणवी एक्टर वीर साहू से शादी के बाद ये दोनों काफी सुर्खियों में आए| दरअसल इन दोनों ने शांत
 | 

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी लगातार अपनी फोटोस वीडियोस व निजी जिंदगी से जुड़ी बातें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं | लोग भी उनकी पोस्ट पर कमेंट कर उनकी तारीफ करते हैं|

हरियाणवी एक्टर वीर साहू से शादी के बाद ये दोनों काफी सुर्खियों में आए| दरअसल इन दोनों ने शांत तरीके से शादी की थी और जब यह खबर मीडिया में आई तो सब हैरान हो गए थे | लेकिन अब सपना चौधरी मां बनने के बाद अपने पति संग गोवा के एयरपोर्ट पर नजर आई हैं |

मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों पति वीर साहू के साथ गोवा में गुड टाइम स्पेंड कर रही हैं। ऐसे में सपना की कुछ शानदार तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं। सपना चौधरी इस दौरान पहली बार पति वीर साहू के साथ ऐसे शानदार अंदाज में दिखाई दीं।

इस दौरान सपना गोवा में वीर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई दीं।इसके साथ ही कपल एयरपोर्ट पर भी साथ दिखाइ दिया। सपना और वीर इस दौरान एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे थे।

काफी समय से फैंस को इस कपल का साथ में ऐसी ही तस्वीरों का इंतजार था। सपना चौधरी और वीर दोनों ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल प्रोफेशनल फ्रंट के लिए करते हैं और यहां अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अप्डेट्स शेयर करने से परहेज करते हैं।

बता दें कि गोवा के गो डैडी कैसीनो में सपना चौधरी ने धमाकेदार शो किया है। खास बात ये रही कि इस दौरान सपना चौधरी कैसीनो में सूट पहने दिखाई दी।कैसीनो में सपना चौधरी का ये देसी अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।