Sapna Choudhary Dance : सपना चौधरी ने किया हसीन डांस, फैंस बोले-'तू चीज लाजवाब'

HR Breaking News - (Haryanvi Song)। हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी अपने डांस से इंटरनेट पर तहलका मचा देती है। अब इन दिनों सपना चौधरी अपने एक डांस वीडियो से फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ाती नजर आ रही है। आए दिन सोशल मीडिया पर सपना के डांस वीडियो (Sapna Choudhary Dance Video) वायरल हो जाते हैं। अब इन दिनों भी सपना चौधरी का एक डांस वीडियो पारा हाई करता नजर आ रहा है।
जोरदार ठुमके से लूट लिया माहौल-
हरियाणवी डांस इंडस्ट्री में सपना चौधरी ने अपने डांस से एक अलग पहचान बनाई है. सपना चौधरी का देसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। सपना चौधरी (Sapna Choudhary Haryanvi Dance) स्टेज पर ठेठ हरयाणवी अंदाज से लोगों के दिल को धड़का देती है।
अब इन दिनों सपना चौधरी का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमे सपना चौधरी इस बॉलीवुड गाने 'तू चीज लाजवाब' (Tu Cheez Lajawaab) पर जोरदार ठुमके लगाती नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा डांस वीडियो-
स्टेज पर सपना चौधरी के जलवे देखकर फैन्स झूमने पर मजबूर हो जाते हैं. हालांकि सपना चौधरी का ये डांस वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन आज भी ये डांस वीडियो (Sapna Choudhary Hit Dance) सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है।
सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को अब तक 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वायरल हो रहे डांस वीडियो में देसी क्वीन अपने अंदाज में फैंस का दिल जीत रही हैं।