Sapna Choudhary First Dance : 21 की उम्र में सपना ने पहली बार इस डांस से ढ़हाया था कहर, आज भी हो रहा ट्रेंड
Sapna Choudhary First Dance : सपना चौधरी लंबे समय से डांस इंडस्ट्री में छाई हुई हैं। उनके डांस को देखकर लोग कॉपी करते नजर आते हैं। ना जाने कितनी ही डांसर सपना चौधरी के सामने आई लेकिन कोई भी टिक नहीं पाई। सपना चौधरी आज भी नंबर वन के ओधे पर बनी हुई हैं। उनके डांस का खुमार लगातार बढ़ता जा रहा है।

HR Breaking News (Sapna Choudhary First Dance) सपना चौधरी ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष करने के बाद यह मुकाम हासिल किया है। आज के समय में सपना चौधरी को बच्चों से लेकर बूढ़ा तक जानता है।
सपना चौधरी ने बहुत छोटी उम्र में डांस की शुरुआत कर दी थी लेकिन सपना चौधरी को प्रसिद्धि मिलने में भी समय लगा है। वैसे तो सपना चौधरी का पहला ही डांस हिट गया था, परंतु सपना चौधरी ने इसके लिए बहुत संघर्ष किया है
ऐसे आई डांस इंडस्ट्री में
सपना चौधरी का सपना तो अफसर बनने का था। परंतु विधाता को कुछ और मंजूर था और सपना चौधरी के सर से 13 साल की उम्र में पिता का साया उठ गया।
इसके बाद सपना चौधरी ने अपना घर चलाने के लिए एक आर्केस्ट्रा ग्रुप के साथ जुड़कर गायकी का काम शुरू किया। यहीं से सपना चौधरी (Sapna Choudhary First Dance) के करियर की शुरुआत होती है।
ऐसे किया पहला डांस
सपना चौधरी स्टेज पर रागनी गाने के लिए जाती थी, लेकिन एक दिन ऐसा हुआ की स्टेज पर नाचने के लिए मुख्य कलाकार नहीं पहुंची और सपना चौधरी के कंधे पर यह जिम्मेदारी आ गई। सपना चौधरी (Sapna Choudhary First Dance) ने यह डांस खरबूजे सी जवानी गाने पर किया था।
इस डांस को देखकर पब्लिक उनकी दीवानी हो गई है। हर जगह सपना चौधरी का नाम ही सबसे पहली पसंद बन गया। सपना चौधरी का यह डांस बहुत हिट हुआ था।
इन डांस ने भी दिलाई प्रसिद्धि
सपना चौधरी को प्रसिद्धि दिलाने में और भी डांस का रोल रहा है। सपना चौधरी का तेरी आंख्या का यो काजल, सॉलिड बॉडी और रेड फरारी जैसे गानों पर किया गया डांस बहुत पसंद किया गया।
उनके डांस (Sapna Choudhary First Dance) को देश ही नहीं विदेश तक जाना जाने लगा। उनके डांस में अलग ही मजा लोगों को आने लगा।
बॉलीवुड तक गई लेकिन देसी स्टेज नहीं छोड़ी
सपना चौधरी का डांस (Sapna Choudhary First Dance) का खुमारी इतना छा गया कि उनके फैन फॉलोइंग को देखकर उनको बिग बॉस में बुलाया गया। बिग बॉस 10 में सपना चौधरी की मां ने उनको जाने से मना कर दिया लेकिन बिग बॉस 11 में सपना चौधरी ने अपना जलवा दिखाया।
इसके बाद सपना चौधरी ने बॉलीवुड में भी दोस्ती के साइड इफेक्ट जैसी फ़िल्में की लेकिन अपने देसी स्टेज को नहीं छोड़ा क्योंकि सपना चौधरी कहती हैं कि उनका पहला प्यार स्टेज है।