home page

Sapna Choudhary : कभी 2 हजार कमाने वाली सपना आज 2 घंटे की इतनी फीस करती हैं चार्ज, जानकर उड़ जाएंगे होश

Sapna Choudhary :डांस की दुनिया में क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी का हुनर कमाल का है। अपने टेलेंट की बदौलत ही आज सपना चौधरी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनके बारे में बच्चे से लेकर बूढ़ा तक जानता है। सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग दिन प्रतिदिन बढ़ती भी जा रही है।

 | 
Sapna Choudhary : कभी 2 हजार कमाने वाली सपना आज 2 घंटे की इतनी फीस करती हैं चार्ज, जानकर उड़ जाएंगे होश

HR Breaking News (Sapna Choudhary) सपना चौधरी को लोग देश ही नहीं विदेशों में भी जानते हैं। कुछ समय पहले ही सपना चौधरी को कान्स जैसे प्रसिद्ध अवॉर्ड शॉ में भी आमंत्रित किया गया था।

 

रिजनल डांस से देशभर में मशहूर हो चुकीं सपना चौधरी ने बहुत मेहनत की है। कभी 2 हजार रुपये में प्रोग्राम करने वालीं सपना चौधरी की 2 घंटे की फीस जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

 


पहले डांस में मिले थे 2 हजार रुपये
 

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने करियर की शुरुआत गायकी से की थी। वहीं, डांस में सपना चौधरी की एंट्री इतेफाक से हुई थी। सुनने में आता है कि सपना चौधरी को पहले प्रोग्राम के महज 2 हजार रुपये के आसपास ही मिले थे। सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने डांस से अब बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

 

 

करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं सपना चौधरी
 

मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने अपने डांस से देशभर में जानीं जाती हैं। आम फैमिली से आने वाली सपना ने घर खर्च चलाने के लिए शुरू किए पेशे में ही ऐसा नाम कमाया कि आज वह करोड़ों की मालकिन हैं। सपना चौधरी अपने डांस के शौक के चलते बड़ा नाम कमाने में कामयाब रहीं हैं। 

कभी अफसर बनना चाहती थीं सपना 
 

सपना चौधरी पढ़ लिखकर अफसर बनना चाहती थीं। परंतु, 13 साल की उम्र में उनके सिर से पिता का साया उठ गया। सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की जिंदगी यहां से बदल गई।

सपना चौधरी के कंधों पर घर की जिम्मेदारियां आई और सपना चौधरी एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के साथ जुड़कर मनोरंजन की दुनिया में आ गईं।  


 

दो घंटे की फीस जानकर रह जाओगे हैरान
 

कहा जाता है कि सपना चौधरी कभी एक शो के 2000 रुपये तक लेती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सपना चौधरी आज के समय में एक शो के लि 20 से 50 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। वहीं, कहीं एक दो घंटे के इवेंट के लिए बताया जाता है कि सपना चौधरी 3 से 10 लाख रुपये तक जार्च करती हैं। इतनी तो लोगों की सालभर की इनकम होती है। 

करोड़ों की हैं मालकिन


सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की कमाई का जरिया स्टेज परफॉर्मेंस के म्यूजिक इंडस्ट्री भी है। वहीं अपना सोशल मीडिया चैनल भी उनकी आय का जरिया है। सपना आज एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनके पति सिंगर वीर साहू भी काफी फेमस सिंगर हैं। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार सपना चौधरी की (Sapna Choudhary) नेट वर्थ 50 करोड़ रुपये के करीब है। सपना चौधरी के पास ऑडी क्यू7, फोर्ड और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं। 

News Hub