home page

Sapna Choudhary या गोरी नागोरी कौन है हरियाणा की महंगी डांसर, दुनिया भर में बजता है दोनों के डांस का डंका

Sapna V/S Gori Net Worth : हरियाणवी डांस इंडस्ट्री में सपना चौधरी और गोरी नागोरी दोनों ही टॉप की डांसर कहलाती है। सपना चौधरी अपने देसी अंदाज के लिए छा जाती है। वहीं, गोरी नागोरी अपने फुर्तिले डांस को लेकर सुर्खियों में रहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनो टॉप डांसर में से हरियाणा (best haryanvi dancer) की सबसे महंगी डांसर कौन है। आइए जानते हैं दोनो में कौन है हरियाणाा की सबसे अमीर डांसर।
 | 
Sapna Choudhary या गोरी नागोरी कौन है हरियाणा की महंगी डांसर, दुनिया भर में बजता है दोनों के डांस का डंका

HR Breaking News - (Haryanvi song)। भले ही आज के समय में हरियाणा में कई डांसर मौजूद हैं, लेकिन फिर भी गोरी नागोरी और सपना चौधरी इन दोनों डांसर का नाम ही हर किसी की जुबान पर रहता है। ये दोनों डांसर ही फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। लेकिन क्या आप ये नहीं जानना चाहेंगे कि गोरी नागोरी और सपना चौधरी (Sapna V/S Gori Net Worth) में से हरियाणा की सबसे अमीर डांसर कौन है और इन दोनों डांसर्स की कितनी नेटवर्थ है।
 


लोगों के दिलों पर छा जाती है ये डांसर्स-


हरियाणवी डांस इंडस्ट्री में इन दिनों राजस्थान का शकीरा गोरी नागोरी और हरियाणा का डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary dance video)  काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर दोनों के डांस वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। हरियाणवी डांस इंडस्ट्री में इन दोनों डांसर्स के नाम का डंका बजता दिखाई देता है। कई ऐसे डांस  वीडियो (haryanvi Dance Video) भी होते हैं, जिसमे गोरी नागोरी और सपना चौधरी जुगलबंदी करती नजर आती है।

एक स्टेज शो के कितने चार्ज करती है सपना-


सबसे पहले तो सपना चौधरी (Sapna Choudhary popularity) ने सिंगर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था, लेकिन उसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे डांस शुरू किया और वह दर्शकों के दिलों पर राज करने लगी। हालांकि शुरुआती दौर में सपना चौधरी एक स्टेज शो के बेहद कम पैसें चार्ज करती थी। उस समय सपना चौधरी 5 से 7 हजार एक शो (Sapna Choudhary stage show fees) के लिए लेती थी। उसके बाद बढ़ी पॉपुलेरिटी के चलते सपना 5 नहीं बल्कि 30-50 हजार में एक शो करती थी और आज के समय में सपना चौधरी एक स्टेज शो के लिए लाखों में फीस लेती है।

जानिए कितनी है सपना चौधरी की नेट वर्थ-


बात करें सपना के नेटवर्थ की तो आज के समय में सपना की नेटवर्थ (sapna choudhary net worth)  20 से 50 करोड़ (Sapna fees for a show)  के आस-पास है। सपना चौधरी ने छोटी सी शुरुआत से ये मुकाम हासिल कया है। आज के समय में दिल्ली में सपना चौधरी का आलीशान घर है और वह अपने दोनों बेटों के साथ रहती है। सपना चौधरी के पति भी सिंगर है। उनका भ्ज्ञी हरियाणवी इंडस्ट्री में बड़ा नाम है।


गोरी नागोरी का जलवा-


सपना चौधरी के साथ-साथ ही हरियाणवी डांसर गोरी नागोरी लोगों की जुबा पर छा गई। उनको राजस्थान की शकीरा के नाम  से जाना जाता है। वैसे तो गोरी नागोरी राजस्थान की रहने वाली है लेकिन वह हरियाणवी गानों (gori fees for a show)  पर ज्यादा डांस करती है। सपना चौधरी के मुकाबले गोरी नागोरी का डांस काफी फुर्तिला और बोल्ड होने के चलते वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर होती चली गई।

जानिए कितनी है गोरी नागोरी नेट वर्थ 


गोरी नागोरी  (Gori Nagori dance) की नेट वर्थ की बात करें तो गोरी नागोरी की नेटवर्थ सपना चौधरी से  कम है, लेकिन उनकी पॉपुलेरिटी खूब  है।  गोरी नागोरी आज के समय में एक स्टेज  शो के लिए 60 से 70 हजार चार्ज करती है। अगर वहीं बात करें नेटवर्थ (Gori Nagori networth) की तो सपना चौधरी के मुकाबले गोरी की नेट वर्थ अभी 50 लाख से 1 करोड़ के आस-पास है।