home page

Aadhaar Card Update : बच्चों के आधार को लेकर आया बड़ा अपडेट, UIDAI ने दी जानकारी

बच्चों के आधारकार्ड को लेकमर UIDAI ने बड़ा अपडेट जारी किया है। जिसके मुताबिक बच्चों के आधाकार्ड से जुड़ी कई तरह की जानिकारियों को Update किया गया है। चेक कर लें ताजा अपडेट।
 | 
Aadhaar Card Update : बच्चों के आधार को लेकर आया बड़ा अपडेट, UIDAI ने दी जानकारी

HR Breaking News : नई दिल्ली : जैसा कि आप जानते हैं हमारे देश में आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) बच्चों के आधार (Baal Aadhaar) बनवाने की भी सुविधा देती है। 
जी हां, आपको अपने बच्चों के लिए भी बाल आधार बनवाना होता है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों के दौरान UIDAI ने पांच साल तक के वर्ग में 79 लाख से भी ज्यादा बच्चों का नामांकन किया है।


ये खबर भी पढ़ें : Adhar Card Loan : केवल आधार कार्ड से मिलेगा एक लाख रुपए का लोन, यहां करें आवेदन


एक नए प्रयास का हिस्सा है बाल Aadhar card


यह बाल आधार पहल के तहत 0-5 आयु वर्ग के अधिक बच्चों तक पहुंचने और माता-पिता और बच्चों को कई लाभों का लाभ उठाने में मदद करने के लिए एक नए प्रयास का हिस्सा है। बयान में कहा गया है कि, '31 मार्च 2022 के अंत तक 0-5 आयु वर्ग के 2.64 करोड़ बच्चों के पास बाल आधार था, लेकिन जुलाई 2022 के अंत तक यह संख्या बढ़कर 3.43 करोड़ हो गई।'

ये खबर भी पढ़ें : Vande Bharat Express अब पहले से तेज दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, इस आधार पर हुआ डेवलपमेंट

इन States में रहा अच्छा प्रदर्शन


आगे कहा गया कि बाल आधार का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस (Baal Aadhaar registration) बहुत अच्छी तरह से प्रोग्रेस कर रहा है। मंत्रालय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में 0-5 आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन पहले ही लक्षित आयु वर्ग के 70 फीसदी से अधिक को कवर कर चुका है। बच्चों के रजिस्ट्रेशन ने जम्मू और कश्मीर, मिजोरम, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप सहित कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।
कुल मिलाकर, मौजूदा समय में आधार saturation लगभग 94 फीसदी है। वयस्कों में आधार सैचुरेशन लगभग 100 फीसदी है। उल्लेखनीय है कि आधार अब ईज ऑफ लिविंग और ease of doing business, दोनों के लिए उत्प्रेरक है।

 

News Hub