home page

Retired Employees की बल्ले-बल्ले! इस योजना का भी मिलेगा लाभ, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली Pansion सहित अन्य फायदों के बारे में तो आप जानते ही होगे। लेकिन अब इसमें भी सरकार ने संशोधन कर दिया है। अब retired employees को Pansion के अलावा एक और Yojna का लाभ मिलने जा रहा है। जानिए योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी।
 | 
Retired Employees की बल्ले-बल्ले! इस योजना का भी मिलेगा लाभ, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

HR Breaking News : नई दिल्ली : राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों (Retired Employees) को बड़ी राहत दी है। दरअसल उन्हें Pansion योजना (DTC Pension scheme) में शामिल कर लिया गया है। 
साथ ही अब 12 हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारी pensioners को इसका लाभ मिलेगा। इससे एक तरफ जहां उन्हें Pansion की सुविधा उपलब्ध होगी। वही उन्हें विशेष चिकित्सा योजना का भी लाभ दिया जाएगा।


ये खबर भी पढ़ें : Indian Railways : रेलवे को धोखा देकर टिकट बुक कर रहे दलाल, कुछ ही सेकेंड में बुक हो रहीं सैकड़ों टिकटें

मीटिंग में लिया decision


बुधवार को बैठक में यह decision लिया गया है। जिसमें परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली परिवहन निगम के 12000 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को pension scheme  में शामिल करने की अनुमति दी है।

इसमें ऐसे कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा, जो अगस्त 1981 से नवंबर 1992 तक पैरोल पर थे। वहीं उन्होने 1992 दिल्ली परिवहन निगम की Pansion Yojana के विकल्प का चुनाव नहीं किया था।


ये खबर भी पढ़ें : Indian Railways : रेलवे ने कई नियमों में किया बदलाव! यात्रियों को मिली से धाकड़ सुविधा


कर्मचारियों को दिया गया है विकल्प


बता दे कि पेंशन योजना को भूतल परिवहन मंत्रालय द्वारा 23 नवंबर 1993 को निगम के कर्मचारियों के लाभ के लिए स्वीकृत किया गया था। इसमें उन्हें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

इससे पहले 1993 में इस योजना को लागू करते समय सभी डीटीसी कर्मचारियों को पेंशन योजना के चुनाव और इस योजना से बाहर जाने के विकल्प दिए गए थे। तब 12000 कर्मचारियों द्वारा पेंशन योजना से बाहर रहने का फैसला किया गया था।


कवर की मांग जारी 


हालांकि कर्मचारियों द्वारा डीटीसी योजना के तहत कवर की मांग लगातार जारी थी। 2018 में दिल्ली के परिवहन मंत्री ने इसे लागू करने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों की एक समिति गठित की गई थी। जिसकी सिफारिश पर अब इसे लागू करने का फैसला किया गया है।

इसके साथ ही डीटीसी पर इस फैसले से 12 करोड रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
इतना ही नहीं बोर्ड द्वारा एक और अहम फैसला लिया गया है। दिल्ली में दिल्ली परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके पात्र आश्रितों को विशेष चिकित्सा योजना का लाभ दिया जाएगा।

इसके तहत गैर पेंशनभोगी के साथ डीटीसी के मृत नियमित कर्मचारियों के पात्र आश्रितों को भी इसका लाभ मिलेगा।