हरियाणा में AAP की होगी धमाकेदार एंट्री, केजरीवाल ने तैयार किया ये प्लान, मीटिंग में दिए निर्देश
HR BREAKING NEWS आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के सभी जिला प्रधानों व संगठन मंत्रियों की आनलाइन बैठक ली है। इसमें केजरीवाल ने सभी जिला प्रधानों से कहा कि वे किसी भी पूर्व विधायक या पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री की अपने स्तर पर पार्टी में इंट्री न कराएं।
हरियाणा की आज की प्रमुख खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लीक करें
हरियाणा में संगठन खड़ा करने के लिए दिल्ली के 22 व पंजाब के 22 विधायकों की ड्यूटी लगाई है। इसमें प्रत्येक जिले में एक पंजाब व दिल्ली का विधायक को प्रभारी बनाया गया है। जो स्थानीय पदाधिकारियों के साथ मिलकर पार्टी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ेंगे।
हरियाणा की आज की प्रमुख खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लीक करें
जींद के आप के जिला अध्यक्ष लाभ सिंह सिद्धू वीरवार को जींद में पत्रकारों से बातचीत की। कहा, आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दो दिन पहले ही हरियाणा के सभी जिला प्रधानों व संगठन मंत्रियों की आनलाइन बैठक ली है।
हरियाणा की आज की प्रमुख खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लीक करें
इस बैठक में उन्होंने कहा था कि आम आदमी ही नगर परिषद या विधानसभा का चुनाव लड़ेगा। यदि कोई बड़ा नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होना चाहता है तो उसका नाम मुख्यालय में भेजें। पहले उसकी जांच की जाएगी। यदि उस पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं होगा और लोग उसे पसंद करते होंगे, तभी उसकी इंट्री करवाई जाएगी।
बसपा के 12 जिलों के नेता आप में शामिल
आम आदमी पार्टी के जींद जिले के प्रधान लाभ सिंह सिद्धू ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी के कई जिलों के नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दो दिन पहले हरियाणा से 12 जिलों से बसपा इकाई के पदाधिकारी दिल्ली में राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता के कार्यालय में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है।
अब वे लोग गांवों में जाकर गरीब तबके के लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। इन लोगों की ड्यूटी लगाई है कि बसपा के कार्यकर्ताओं की आप में इंट्री करवाई जाए।
हरियाणा की आज की प्रमुख खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लीक करें
हरियाणा में संगठन खड़ा करने के लिए लगाई ड्यूटी
लाभ सिंह सिद्धू ने कहा कि जिस जिले में सबसे ज्यादा सदस्य बनेंगे, उस जिले के पदाधिकारियों को अरविंद केजरीवाल सम्मानित करेंगे। हरियाणा में संगठन करने के लिए दिल्ली के 22 व पंजाब के 22 विधायकों की ड्यूटी लगाई है। इसमें प्रत्येक जिले में एक पंजाब व दिल्ली का विधायक को प्रभारी बनाया गया है।
जो स्थानीय पदाधिकारियों के साथ मिलकर पार्टी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ेंगे। जींद जिले में दिल्ली से विधायक महेंद्र गोयल व पंजाब से विधायक कुलवंत बाजीगर को जोड़ा गया है।
