hrbreakingnews.com

हरियाणा में बदला आंगनबाड़ी केंद्रो का समय, अब ये रहेगी नई टाइमिंग

बच्चों के स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए हरियाणा (haryana) में आंगनबाड़ी केंद्रो (Anganwadi Center) का समय बदल दिया गया है। महिला एवं बाल विकास (Women and Child Development) राज्यमंत्री से मिली जानकारी के अनुसार अब हरियाणा में आंगनबाड़ी केंद्रों का समय (Anganwadi Center Timings in Haryana ) बदल गया। आदेशों के बाद जल्द ही टाइमिंग में बदलाव कर दिया जाएगा।
 
हरियाणा में बदला आंगनबाड़ी केंद्रो का समय, अब ये रहेगी नई टाइमिंग

HR Breaking News , डिजिटल डेस्क हरियाणा, हरियाणा में भीषण गर्मी के असर को देखते हुए छोटे बच्चों के लिए संचालित आंगनबाड़ी (Anganwadi) के टाइमिंग में बदलाव किया गया है। नौनिहालों और बच्चों को गर्म हवा और लू के थपेड़ों से बचाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है।

 

ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

 महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनवाड़ी केन्द्रों के टाइमिंग में बदलाव किया जा रहा है अब आंगनवाड़ी केन्द्रों का समय सुबह 7 बजे से 12 बजे तक रहेगा। अभी आंगनवाड़ी केन्द्रों का समय सुबह 8:45 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक था, लेकिन लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने आंगनवाड़ी केंद्र के समय में बदलाव का क़दम उठाया है।

ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने बताया कि इस समय तापमान हद से ज्यादा है। जिसको लेकर आंगनबाड़ी में आने वाले छोटे बच्चों के स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रो के टाइमिंग में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी के टाइम में  हुए इस बदलाव की वजह से गर्मी के इस मौसम में छोटे बच्चों को काफी राहत मिलेगी।