बड़ी खबर : पुलिस ने डंपर के टायर में मारी गोली, अनियंत्रित होकर 16 लोगों को कुचला
HR BREAKING NEWS हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस के चालान से बचने के लिए भागे तेज रफ्तार डंपर (dumper) के टायर में पुलिस ने गोली मार दी। इससे अनियंत्रित हुए डंपर ने एक बालक और बुजुर्ग को कुचल दिया।
अमेजॉन कम्पनी के कर्मियों को ले जा रही बस समेत कई वाहनों को डंपर ने टक्कर मार दी। बालक और बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 14 व्यक्ति घायल हुए हैं। 4 की हालत गंभीर है और उनको दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे के बाद लोग यहां सड़क पर बैठ गए, जिससे यहां 5 घंटे तक रोड जाम रहा। MLA और जजपा नेता लोगों के साथ रोड पर बैठे तो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया।
जानकारी के अुनसार नूंह जिले के नेशनल हाइवे 248 ए (National Highway 248A) पर सलम्बा गांव के पास मेवात पुलिस की टीम एक ओवरलोड डंपर के पीछे लगी थी। डंपर में पत्थर लदे थे। चालक ने पुलिस के चालान से बचने के लिए अपने डंपर को तेज दौड़ा हुआ था। गांव सलंबा के पास पुलिस लाइन के नजदीक पहुंचने पर पीछा कर रही मेवात पुलिस ने ओवरलोड डंपर के टायर में गोली मार दी।
4 घायलों की हालत गंभीर, दिल्ली रेफर
डंपर की टक्कर से अमेजॉन कंपनी की बस (amazon company bus) में सवार कर्मचारियों समेत 14 व्यक्तियों को चोटें आई। इनको मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां से 4 को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। 10 का इलाज नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
आपके लिए महत्पूर्ण जानकारी : Gold Loan लेना हैं तो यह बैंक दे रहा है सबसे सस्ता गोल्ड लोन,देखिये
हादसे के बाद सलंबा गांव के लोगों ने NH 248A ((National Highway 248A)) को जाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़क पर बैठ गई। हादसे की सूचना के बाद विधायक आफताब अहमद एवं जननायक जनता पार्टी के प्रदेश सचिव तय्यब हुसैन घासेडिया सहित, पूर्व जिला मेवात बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान साजिद सलम्बा इत्यादि लोग पहुंच गए और बीच सड़क पर बैठ गए।
इन लोगों की हुई मौत
गोली लगने से टायर ब्लास्ट होने से डंपर अनियंत्रित हो गया। डंपर ने अमेजॉन कम्पनी की बस और दो अन्य वाहनों से टकरा गया। पुलिस लाइन के पास पर खेल रहे बच्चे और बुजुर्ग को भी चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सलंबा गांव का अबरार (12) और दूसरा राजस्थान मुनफरीद है, जो अपने ट्रैक्टर - थ्रेसर मशीन को लेकर मजदूरी के लिए नूंह जिले में आया हुआ था।
ये भी पढ़ें इस बैंक ने कस्टमर्स को बिना मांगे ही बांटा लोन,रातोंरात मालदार हुए लोग
मुआवजे (compensation) पर सहमति के बाद खोला जाम
कुछ देर बाद एसडीम पुन्हाना मनीषा शर्मा (SDM Punhana Manisha Sharma) और डीएसपी शमशेर सिंह (DSP Shamsher Singh) दल बल के साथ मौके पर पहुंचे ओर वहां लाेगाें से बातचीत की। दोनों अधिकारियों ने जाम लगा रहे लोगों से बातचीत की, जिसके बाद यह सहमति बन गई कि मृतक दोनों के परिजनों को डीसी रेट की सरकारी नौकरी तथा दो - दो लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा व घायलों का इलाज कराया जाएगा। इसके अलावा जिन पुलिस कर्मचारियों की वजह से हादसा हुआ है, उनके खिलाफ लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।करीब घंटों बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
