hrbreakingnews.com

सीएम ने budget में किया ऐलान, हुड्डा का जवाब- लेन देन नै कुछ नहीं, जयराम जी की बाबा

मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट (haryana vidhan sabha budget session 2022 )पेश किया। सीएम ने वर्ष 2022-23 के लिए एक लाख 77 हजार 255.99 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह पिछले वर्ष से 15.6 प्रतिशत अधिक है। इसमें 61 हजार 57.36 करोड़ पूंजीगत व्यय है, जबकि 1 लाख 16 हजार 158.63 करोड़ राजस्व व्यय है। राज्य की एसजीडी योजनाओं के लिए 1 लाख 14 हजार 77 करोड़ रुपए रखा गया है।
 
सीएम ने budget में किया ऐलान, हुड्डा का जवाब- लेन देन में कुछ नहीं, जयराम जी की बाबा

हरियाणा (HR BREAKING NEWS)। सीएम मनोहरलाल ने अपने बजट अभिभाषण के अंत में कहा कि जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है। सत्तापक्ष ने बजट पर टेबल थपथपाई, जबकि विपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह बजट नहीं केवल भाषणबाजी है। थोथा बजट है, लेन देन में कुछ नहीं, जयराम जी की बाबा। अब बजट पर चर्चा 14 मार्च को होगी। 9 मार्च से लेकर 13 मार्च तक सभी विधायक बजट पढ़ेंगे और फिर 14 मार्च से लेकर 16 मार्च तक बजट पर चर्चा होगी।

  • पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत की भागीदारी

haryana vidhan sabha budget session 2022  मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं की और अधिक भागीदारी हो, इसके लिए महिलाओं के लिए आरक्षित 33 प्रतिशत स्थानों की बजाए महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत स्थानों पर भागीदारिता बढ़ाने की घोषणा भी की।

महिलाओं को उद्यमिता की ओर आकर्षित करने के लिए एक नई योजना हरियाणा मुख्यमंत्री उद्यमिता योजना की शुरूआत करने की घोषणा की।

इसके लिए परिवार पहचान पत्र के डाटा के आधार पर महिला एवं उसके परिवार के सदस्यों की वार्षिक आय 5 लाख से कम आधार मानकर स्वयं सहायता समूह को ऋण के रूप में तीन लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजना के तहत हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा तीन वर्ष तक ब्याज में 7 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

  • सुषमा स्वराज पुरस्कार(Sushma Swaraj Award)

महिला सशक्तिकरण दिवस पर महिलाओं को नमन करता हूं। हरियाणा की महिलाओं ने खेल और राजनीति क्षेत्र में नाम कमाया। इसलिए सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj Award) राज्यस्तरीय पुरस्कार की घोषणा की जाती है। यह पुरस्कार उन महिलाओं को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाया है। चयनित महिलाओं को पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशंसित पत्र दिया जाएगा। शन्नो दवी हरियाणा की पहली विधानसभा अध्यक्ष बनी थी।