hrbreakingnews.com

मुख्यमंत्री ने 30 शहरों में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास की रखी मांग

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके द्वारा देशभर में रोड बनाने की गति, इन रोड पर चलने वाले वाहनों की गति से भी ज्यादा है। मुख्यमंत्री सोमवार को सोनीपत में आयोजित जनसभा में 2872 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 5 सड़क परियोजनाओं के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
 
 
Today haryana news in hindi

HR BREAKING NEWS मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हमेशा नई तकनीक पर काम करते हैं। उनकी सोच वैज्ञानिक है, पिछले दिनों ही उन्होंने खुद हाइड्रोजन से चलने वाली कार चलाई।

ये भी जानें अब किसानों के लिए लोन लेना और चुकाना दोनों आसान


मुख्यमंत्री ने रखी 30 शहरों में रेलवे ओवरब्रिज या अंडरपास बनाए जाने की मांग


उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जब भी उन्हें मिलते हैं तो सड़कों से जुड़ी मांग पूछते हैं लेकिन इस बार मैं 30 शहरों से जुड़ी रेलवे ओवरब्रिज और अंडर पास बनाए जाने की मांग करता हूं। इन शहरों में ओवर ब्रिज और अंडरब्रिज बनाए जाने की आवश्यकता है, इससे लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

ये भी जानें Tractor खरीदना हुआ और भी आसान, SBI बैंक आपके लिए लेकर आया है इमरजेंसी लोन


17 नेशनल हाईवे घोषित किए अधिकतर का काम हुआ पूरा


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने हरियाणा के लिए 17 नेशनल हाईवे की घोषणा की थी, जिनमें से 4 या 5 को छोड़ दें तो अधिकतर हाईवे का काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने सोनीपत जिले को लोगों को बधाई देते हुए कहा कि आज लोकार्पित की जा रही दो परियोजनाएं तो सीधे तौर पर उनसे जुड़ी हैं, जिसमें गोहाना से यूपी बॉर्डर हाईवे और बहालगढ़ से पानीपत वाला रोड शामिल है।

इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक, सांसद अरविंद शर्मा, विधायक मोहनलाल बड़ौली, विधायक कृष्ण मिढ्ढा, विधायक निर्मल चौधरी मौजूद रहे।