hrbreakingnews.com

हरियाणा को तीन स्पेशल ट्रेन की सौगात, टाइम टेबल हुआ जारी

रेलवे की ओर से हरियाणा (Haryana) को बड़ी सौगात दी गई है। इंडियन रेलवे (indian railway) की ओर से हरियाणा को तीन स्पेशल ट्रेन (special train) की सौगात मिली है। जिसके बाद दिल्ली जाना पहले से काफी हद तक आसान हो जाएगा। स्पेशल ट्रेनों के संचालन और टाइम टेबल (special train time table) भी रेलवे की ओर से जारी कर दिया गया है। आइए नीचे खबर में जानते है स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल क्या रहेगा और स्पेशल ट्रेन हरियाणा के किन इलाकों से गुजरेगी।।
 
Delhi Rewari Specail Train Time Table  हरियाणा को तीन स्पेशल ट्रेन की सौगात, टाइम टेबल हुआ जारी

HR Breaking News, हरियाणा डिजिटल डेस्क, रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 04436, मेरठ केंट-रेवाडी का गाड़ी संख्या 14734, रेवाडी-श्रीगंगानगर के साथ एवं गाड़ी संख्या 14733, श्रीगंगानगर-रेवाडी का गाड़ी संख्या 54416, रेवाडी-दिल्ली सवारी गाड़ी के साथ एकीकरण कर मेरठ केंट-श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में संचालित किया जा रहा है।

ताजा खबरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

 

इसके अलावा दिल्ली-रेवाडी के मध्य 3 स्पेशल रेलसेवाओं का भी संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14030, मेरठ केंट-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा 16 मई से मेरठ केंट से प्रतिदिन सुबह 6.45 बजे रवाना होकर रात्रि 11.45 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा 17 मई से श्रीगंगानगर से प्रतिदिन रात्रि 1.45 बजे रवाना होकर दोपहर 3.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

ताजा खबरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

 

 

गाड़ी संख्या 04286, रेवाडी-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 17 मई से आगामी आदेशों तक रेवाडी से प्रतिदिन रात्रि 7.35 बजे रवाना होकर रात्रि 10.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। गाडी संख्या 04989, दिल्ली-रेवाडी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 18 मई से आगामी आदेशों तक दिल्ली से प्रतिदिन सुबह 11.10 बजे रवाना होकर दोपहर 1.50 बजे रेवाडी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04285, दिल्ली- रेवाडी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 18 मई से आगामी आदेशों तक दिल्ली से प्रतिदिन रात्रि 3.15 बजे रवाना होकर सुबह 5.45 बजे रेवाडी पहुंचेगी। सभी ट्रेनों में 1 द्वितीय शयनयान, 17 द्वितीय साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे हाेंगे।