हरियाणा में गर्मी की छुट्टियों में होगी डिजिटल पढ़ाई, इन विद्यार्थियों की लगेगी क्लास
HR Breaking News, हरियाणा डिजिटल डेस्क, हरियाणा शिक्षा विभाग (education Department) ग्रीष्म कालीन अवकाश के पहले नौवीं से 12वीं कक्षा तक के बचे हुए विद्यार्थियों को टैबलेट देगा। जिससे ग्रीष्म कालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थी घर बैठे आनलाइन माध्यम (online class) से पढ़ाई कर सकें। इसको लेकर शिक्षा निदेशालय ने प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है। जिला कुरुक्षेत्र में लगभग 15 हजार टैबलेट आने की संभावना जताई जा रही है।
हरियाणा के ताजा समाचार के लिए यहां क्लिक करें
अब तक जिले में 1930 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए
उप-जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि जिला शिक्षा विभाग को शिक्षा निदेशालय का पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें इसी माह लगभग 15 हजार टैबलेट जिला कुरुक्षेत्र के लिए आने की बात कही गई है और जल्द की इससे पहले पांच मई को कार्यक्रम आयोजित कर जिले के 22 हजार 210 विद्यार्थियों में से 1930 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए थे।
विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
अब बचे हुए 20 हजार 280 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 15 हजार टैबलेट आते है तो विभाग की प्राथमिकता पहले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की रहेगी। जिससे बोर्ड कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पहले और अधिक लाभ मिल सकें।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबैन।
हरियाणा के ताजा समाचार के लिए यहां क्लिक करें
जिले में कक्षानुसार विद्यार्थियों की संख्या
कक्षा संख्या
नौवीं 8029
10वीं 6457
11वीं 222
12वीं 7502
जिला अधिकारी के अनुसार
शिक्षा निदेशालय की ओर से सूचना मिली है कि जिला कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए 15 हजार टैबलेट मिलेंगे। जिन्हें ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले ही वितरित करना होगा। चूंकि निदेशालय ने अवकाश के दौरान टैबलेट पर आनलाइन कक्षाएं लगाने के आदेश जारी किए है।
----अरुण आश्री, जिला शिक्षा अधिकारी, कुरुक्षेत्र।
