hrbreakingnews.com

खुशखबरी : 15 दिन में शुरू होगा हरियाणा का ये हाईवे, 20 मिनट में हो जाएगा डेढ घंटे का सफर

TODAY HARYANA NEWS : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा का ये हाईवे 25 जून को शुरू होने जा रहा है। इस हाईवे के शुरू होने से वाहन चालकों को खासा फायदा होने वाला है।

 
15 दिन में शुरू होगा हरियाणा का ये हाईवे, 20 मिनट में होगा सफर

HR BREAKING NEWS (ब्यूरो)।  जून के अंतिम सप्ताह से दिल्ली-अलवर हाईवे (Delhi-Alwar Highway) पर सोहना (sleeping) तक का सफर सुहाना हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट (Delhi-Alwar Highway)  को फाइनल टच देने का काम शुरू कर दिया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 25 से 30 जून के बीच हर हाल में प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। इस प्रोजेक्ट पूरा होते ही वाहन चालकों के लिए चालू कर दिया जाएगा।

ये भी जानिये : 32 साल की मांग पूरी, हरियाणा के इस जिले में बनने जा रहा है नया एयरपोर्ट

अब लगेंगे केवल 20 मिनट


बादशाहपुर (Badshahpur) से आगे का हिस्सा दो महीने पहले से ही चालू है। केवल राजीव चौक से बादशाहपुर (Rajiv Chowk to Badshahpur) का हिस्सा चालू होना है। इन दोनों हिस्सा चालू होने के बाद गुरुग्राम से सोहना की दूरी (Gurugram to Sohna distance) तय करने में अधिक से अधिक 20 से 25 मिनट ही लगेंगे। फिलहाल इसमें एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है। 


नहीं होगा ट्रैफिक जाम


ट्रैफिक जाम को देखते हुए चार साल पहले चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया था। गत वर्ष ही प्रोजेक्ट (project) पूरा होना था, लेकिन कोरोना संकट की वजह समय पर कार्य पूरा नहीं हो पाया। स्थिति सामान्य होते ही प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए दिन-रात प्रयास किए गए हैं।

अब इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ गए हैं। ट्रैफिक जाम की समस्या (traffic jam problem) सबसे अधिक सुभाष चौक से लेकर बादशाहपुर (Subhash Chowk to Badshahpur) तक रहती है। इसे को देखते हुए सुभाष चौक के आगे से लेकर बादशाहपुर के आगे तक 5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड (elevated road) NHAI द्वारा बनाया गया है।

ये भी पढ़ेें : हाईटेक होने जा रहे हैं हरियाणा के कई शहर, 2988 करोड़ में बनेगा ये हाईवे


वाटिका चौक पर अंडरपास की भी मांग


प्रोजेक्ट पूरा होने के साथ ही लोग चाहते हैं कि वाटिका चौक पर अंडरपास (Underpass at Vatika Chowk) का निर्माण भी जल्द शुरू हो। लोगों को आशंका है कि आने वाले दिनों में वाटिका चौक पर Traffic Jam की समस्या विकराल हो जाएगी। प्रोजेक्ट पूरा होते ही वाटिका चौक पर अंडरपास का निर्माण कार्य (Underpass construction begins) शुरू किया जाए। इसके निर्माण से ही स्थानीय लोगों को खासा लाभ होगा। वाटिका चौक के नजदीक से एलिवेटेड रोड (elevated road) पर जाने की सुविधा के ऊपर जोर देना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो फिर आने वाले समय में इस चौक पर भारी ट्रैफिक जाम की समस्या होगी।

जानिये इस प्रोजेक्ट के बारे में

प्रोजेक्ट की लंबाई 23 KM  है।
प्रोजेक्ट को दो भागों में बांटा गया।
पहला भाग राजीव चौक से बादशाहपुर (Rajiv Chowk to Badshahpur) तक है।
दूसरा भाग बादशाहपुर से सोहना (Badshahpur to Sohna) तक का है।
पहले भाग की लंबाई साढ़े 9 KM  है।
दूसरे भाग की लंबाई साढ़े 13 KM है।


दोनों भाग के ऊपर लगभग दो हजार करोड़ (Expense) खर्च।
साल 2018 के दौरान अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई।
जुलाई 2019 से जमीनी स्तर पर निर्माण का काम शुरू।
अप्रैल 2021 में दोनों भाग पूरा होना था।
कोरोना संकट की वजह से लक्ष्य जून 2021 किया।
पहले भाग को 1  अप्रैल से चालू किया जा चुका है।

अंडपास का अगले हफ्ते शुरू हो जाएगा काम


जून महीने के अंत तक इस प्रोजेक्ट (project) को हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसे ध्यान में रखकर दिन-रात काम चालू है। जहां तक बात वाटिका चौक पर अंडरपास का सवाल है तो उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक निर्माण कार्य (Construction) को लेकर ऊपर से मंजूरी मिल जाएगी। - पीके कौशिक, परियोजना निदेशक, NHAI