hrbreakingnews.com

हरियाणा : आठ जिलों में बनेंगी 83 नई सड़कें, प्लास्टिक कचरे का होगा इस्तेमाल

TODAY HARYANA NEWS प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 383.58 करोड़ रुपए की राशि केंद्र सरकार ने स्वीकृत की है। आईये जानते हैं कौन कौन से जिले में ये सड़कें बनेंगी।
 
Haryana: 83 new roads will be built in eight districts, plastic waste will be used

HR BREAKING NEWS : हरियाणा में अब प्लास्टिक कचरे (plastic waste) से सड़कें बनेंगी। प्लास्टिक से बनने वाली सड़कों की उम्र  भी ज्यादा होगी और इससे लागत भी कम आएगी। विकास एवं पंचायत विभाग (Development and Panchayat Department) द्वारा गांवों से निकलने वाले कचरे के प्रबंधन के लिए विशेष प्लानिंग बनाई है। कचरा प्रबंधन की इस योजना को सड़कों के निर्माण से जोड़ा जाएगा।

ये भी जानें  हरियाणा में 37 किमी लंबा रिंग रोड बनाने के लिए 30 गांवों की जमीन होगी एक्वायर

यानी गांवों से निकलने वाला प्लास्टिक कचरा पंचायत विभाग पीडब्ल्यूडी का उपलब्ध करवाया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत आठ जिलों की 83 सड़कों के लिए 383.58 करोड़ रुपए की राशि केंद्र सरकार से स्वीकृत करवाई है।


गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Deputy CM Dushyant Chautala) ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 383.58 करोड़ रुपए की राशि में 229.05 करोड़ रुपए केंद्र सरकार का और 154.55 करोड़ रुपए राज्य सरकार का हिस्सा होगा।

ये भी जानें  हरियाणा में 37 किमी लंबा रिंग रोड बनाने के लिए 30 गांवों की जमीन होगी एक्वायर


इन जिलों में बनेंगी सड़कें


जिन सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा उनमें चरखी दादरी (Charkhi Dadri) जिले में 108 किलोमीटर से अधिक लंबाई की 11 सड़कें, झज्जर (Jhajjar) जिले में 73 किलोमीटर से अधिक लंबाई की 14 सड़कें, जींद (Jind) जिले में 117 किलोमीटर लंबाई की 9 सड़कें, करनाल (Karnal) जिले में 46 किलोमीटर लंबाई की 6 सड़कें, नूंह (Nuh) जिले में 78 किलोमीटर लंबाई की 11 सड़क, रोहतक (Rohtak) जिले में 104 किलोमीटर लंबाई की 15 सडक़क, सिरसा (Sirsa) जिले में 131 किलोमीटर लंबाई की 11 और यमुनानगर (Yamunanagar) जिले में 38 किलोमीटर लंबाई की 6 सड़कें शामिल हैं।