hrbreakingnews.com

हरियाणा में अब बढ़ेगा तापमान, इन दिन दस्तक देगा प्री मानसून

Haryana Mosam News हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ  (western disturbance) का दौर गुजर गया जिसके बाद अब हरियाणा (haryana) में तापमान बढ़ेगा। वहीं प्री मानसून (pre mansoon) को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट (Meteorological department alert) जारी करते हुए कहा कि भारत में प्री मानसून 20 से 25 जून तक आ सकता है। मौसम विभाग  के अनुसार मानसून (mansoon) 2 जून के आसपास केरल तक पहुंचेगा। आइए नीचे खबर में जानते है मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट (kaisa rhega aaj ka mosam)
 
Haryana Mosam News हरियाणा में अब बढ़ेगा तापमान, इन दिन दस्तक देगा प्री मानसून

HR Breaking News, हरियाणा डिजिटल डेस्क,अब हरियाणा में फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। रविवार से इसका प्रभाव भी देखने को मिल सकती है। इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण हल्की बारिश हुई थी जिससे तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हो सकी थी। दूसरी तरफ राजस्थान के आसपास एक टर्फ लाइन बनी हुई है इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश में हल्की बारिश देखने को मिली। मगर अब इसका प्रभाव अधिक देखने को नहीं मिलेगा। आगामी समय में मौसम खुश्क रहने का अनुमान है। 

ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें


इसके साथ ही तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। गौरतलब है कि हरियाणा में प्री मानसून 20 से 25 जून तक आ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान पर गौर करें तो 2 जून के आसपास मानसून केरल तक पहुंचेगा। इसके बाद सब कुछ ठीक रहा तो प्री मानसून 20 से 25 जून तक आ सकता है। हालांकि मौसम विज्ञान में प्री मानसून जैसा कुछ नहीं होता है बल्कि मानसून के पहले आने वाली बारिश को ही अक्सर बाेलचाल की भाषा में प्री मानसून कहा जाता है।

हरियाणा के ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

 

बारिश से तापमान रहा था स्थिर

हिसार व प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में में सुबह के समय हल्की बारिश देखने को मिली थी। वहीं सायं तक बादल आसमान पर छाए रहे। मगर अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। शनिवार को भिवानी में 8 मिलीमीटर व फरीदाबाद में 1 एमएम बारिश दर्ज की गई। आगामी दिनों में मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में एक दो डिग्री की बढ़ोतरी संभव है।

हर लेटेस्ट समाचार पर रहेगी आपकी नजर, अपडेेट के लिए यहां क्लिक करें

 


वहीं शनिवार के तापमान पर गौर करें हिसार में दिन के समय में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसी प्रकार अंबाला में 38 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 40 डिग्री सेल्सियस, पंचकूला में 37.3 डिग्री सेल्सियस, गुरूग्राम में 39.6 डिग्री सेल्सियस, कुरुक्षेत्र में 37 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 42.5 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।