hrbreakingnews.com

हरियाणा में जून में होंगे स्थानीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव के लिए करना होगा इतना इंतजार

Haryana Local Body Elections  हरियाणा में स्थानीय निकाय के चुनाव को लेकर ऐलान हो चुका है। बता दें कि हरियाणा (haryana) में निकाय चुनाव जून में होंगे। जिसके चलते चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा 23 मई को होगी। वहीं इसके साथ लंबे समय से पंचायत चुनावों (Panchayat chunav) को इंतजार कर रहे लोगों को अब थोड़ा ओर इंतजार करना पड़ सकता है। आइए नीचे खबर में जानते है लेटेस्ट अपडेट
 
Haryana Panchayat Chunav Date हरियाणा में पंचायत चुनाव को लेकर करना होगा इंतजार, जून में होंगे स्थानीय निकाय चुनाव

HR Breaking News, चंडीगढ़। Haryana Local Body Elections: हरियाणा में स्‍थानीय निकायों के चुनाव जून में हो सकता है। राज्‍य में पंचायत चुनाव के लिए अगस्त तक इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन स्थानीय निकायों के चुनाव जून में कराने की तैयारी है। राज्य चुनाव आयोग ने स्थानीय निकायों के चुनावों के लिए शेड्यूल तैयार कर लिया है। पूरी संभावना है कि सोमवार को अधिसूचना जारी होगी। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह 23 मई को प्रेस कांफ्रेंस कर चुनावों का शेड्यूल जारी कर सकते हैं।

 


हरियाणा सरकार पहले ही कर चुकी 47 स्‍थाााानीयय निकायों में चुनाव की सिफारिश

स्थानीय निकायों के चुनाव को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट हरी झंडी दे चुका है। पंचायत चुनाव से पहले नगर निगम, नगर परिषद और पालिकाओं के चुनाव कराए जाएंगे। प्रदेश में 52 स्थानीय निकायों के चुनाव होने हैं। इनमें से 47 में चुनाव के लिए प्रदेश सरकार पहले ही सिफारिश कर चुकी है। राज्य चुनाव आयोग अप्रैल में ही स्थानीय निकायों के चुनाव कराने के लिए तैयार था, जिसके लिए मतदाता सूचियाें को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

हरियाणा के ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें


पंचायत चुनाव से पहले होंगे नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के चुनाव

राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह पहले ही कहा चुके हैं कि आयोग ने छोटी सरकार के चुनावों के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। हाई कोर्ट की अनुमति के एक महीने के भीतर निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं। नगर निगम के मेयर और सदस्यों के चुनाव के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दलों के प्रत्याशियों को आवंटित किए जाने वाले चुनाव चिन्ह की संशोधित सूची जारी की जा चुकी है। इसी तरह नगरपालिकाओं के चुनावों के लिए पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों को आवंटित किए जाने वाले चुनाव चिन्हों के लिए मुक्त चुनाव चिन्ह की सूची भी जारी की जा चुकी है।

हरियाणा के ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें


हरियाणा भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार

'' हरियाणा भाजपा शहरी निकाय और पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। कानूनी पेचीदगियों में फंसे होने की वजह से इन चुनाव में देरी हुई है। हरियाणा सरकार ने इन चुनाव को जल्दी कराने के लिए अदालत में पूरी पैरवी की।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ शहरी निकाय और पंचायत चुनाव के लिए लगातार बैठकें ले रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग जब भी चुनाव की घोषणा करेगा, भाजपा पूरी जिम्मेदारी के साथ इन चुनाव को लड़ने के लिए तैयार है। हमारी सहयोगी पार्टी जजपा के साथ मिलकर लड़ने समेत अन्य नीतिगत बातों पर जल्दी ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ फैसला लेंगे।

 

                                                                                    - सुदेश कटारिया, प्रवक्ता, हरियाणा भाजपा।