पंचायत चुनावों में ये लोग नहीं डाल सकेंगे वोट, कारण जान लगेगा झटका
HR Breaking News, हरियाणा डिजिटल डेस्क,जिस व्यक्ति ने अभी तक विधानसभा चुनाव (vidhansbha chunav) के लिए अपनी वोट (vote) नहीं बनवाई है। वह पंचायत इलेक्शन (panchayat election) में भी मत नहीं डाल पाएगा। अब वाेट बनवाने के लिए उसे अपने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय जाने की भी जरूरत नहीं है।
क्योंकि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि पंचायत विभाग पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर अलग से वोटर लिस्ट तैयार करता हो। विभाग सिर्फ विधानसभा की सूचियों के आधार पर अपनी मतदाता सूची बनाता है। इस सूची में जिसका नाम होगा, वह ही पंचायत चुनाव में मत डाल सकेगा। पंचायती राज संस्थाओं के छठे आम चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची अपडेट करने के लिए कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। इसके बाद कुछ व्यक्ति वोट बनवाने के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालयों में चक्कर काटने लगे हैं।
ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इनका कहना है कि पंचायत चुनाव के लिए उनकी वोट बनाई जाएं। पंचायत विभाग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव को लेकर नई वोट नहीं बनाई जाती। बल्कि विधानसभा मतदाता सूची के आधार पर पंचायतों की वोटर लिस्ट तैयार की जाएंगी। अगर विधानसभा मतदाता सूचियों में कोई त्रुटि है तो वे दुरूस्त की जाएंगी। इसके लिए ही निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी किया है।
यह है कार्यक्रम राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए प्रोग्राम के मुताबिक पंचायती राज संस्थाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए 23 मई से 13 जून तक ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों एवं जिला परिषद के बूथ व वार्ड अनुसार मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट तैयार किया जायेगा। इसके उपरांत दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए 15 जून को मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट का प्रकाशन किया जायेगा।
ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रविवार 19 जून को छोडक़र 21 जून शाम 4 बजे तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। निर्धारित अवधि तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का 28 जून तक इनका निपटान होगा। एक जुलाई 2022 तक अपील की जा सकेगी। इसी प्रकार 6 जुलाई को अपीलों का निपटारा किया जायेगा तथा 22 जुलाई को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जायेगा। इसकी जानकारी आयोग को भेजी जाएगी। इसके बाद आयोग चुनाव के लिए बकायदा कार्यक्रम जारी करेगा।
तीन चरण में हुए थे चुनाव जनवरी 2016 में हुआ पंचायती राज संस्थाओं का पांचवा आम चुनाव तीन चरण में करवाया गया था। पहले फेज 10 जनवरी को, दूसरा 17 को और तीसरे व अंतिम चरण का मतदान 24 जनवरी को हुआ था। संसाधन और सुरक्षा के मद्देनजर इस बार भी तीन फेज में ही इलेक्शन करवाया जा सकता है। रोहतक जिले में रोहतक, लाखनमाजरा, महम, कलानौर और सांपला खंड में 141 पंचायत हैं। गत चुनाव में इनकी संख्या 139 थी।
ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बार गांव सांघी और मदीना गांव एक-एक अलग पंचायत का गठन किया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जुलाई को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक विधानसभा सूचियों के आधार पर पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार की जाएंगी। वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 22 जुलाई को करवा दिया जाएगा। - जितेंद्र लाठर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत
