hrbreakingnews.com

Haryana Weather Update: हरियाणा में इस बार समय से पहले मानूसन देगा दस्तक, जानिए कैसा रहेगा मौसम

Haryana Mosam Update  मौसम विभाग के अनुसार इस बार हरियाणा (haryana) में मानसून समय से पहले ही दस्तक दे देगा। मौसम विभाग (weather department) के अनुसार हरियाणा में तीन जून से मौसम खुश्क (dry weather) रहेगा। वहीं हरियाणा के कुछ इलाकों में दिन के समय में गर्मी (Heat) रहेगी एवं कहीं कहीं धूलभरी हवा (dusty wind) चलने के भी आसार है। आइए नीचे खबर में जानते है कि समय से पहले हुए मानसून में बदलाव का क्या असर रहेगा। 
 
Haryana Weather Update: हरियाणा में इस बार समय से पहले मानूसन देगा दस्तक, जानिए कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News, हरियाणा डिजिटल डेस्क, हरियाणा में अगर प्री-मानसून (Pre Mansoon) सीजन यानि मई में वर्षा को लेकर पिछले 10 वर्षों का रिकार्ड उठाकर देखें तो पिछले तीन वर्ष से काफी अच्छी स्थिति नजर आती है। पिछले तीन वर्षों से हरियाणा में मई में सामान्य से कई गुना अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इस साल भी मई में सामान्य वर्षा से 72 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। सिर्फ वर्षा ही नहीं बल्कि तापमान में भी हम रिकार्ड बना रहे हैं। यहां इस बार गुरुग्राम ने अधिकतम तापमान में वर्ष 1988 यानि 34 वर्षों का रिकार्ड ब्रेक किया।

हरियाणा के ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें


यहां वर्ष 1988 में अधिकतम 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। जबकि इस साल मई में 48.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मई माह में वर्षा के आंकड़े पर गौर करें तो ओवरआल हरियाणा में 72 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। जिसमें अंबाला और महेंद्रगढ़ में सामान्य से भी कम वर्षा हुई। जबकि भिवानी, रेवाड़ी, रोहतक और सिरसा में सामान्य वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नूंह और पानीपत में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। जबकि अधिक वर्षा चरखी दादरी, हिसार, पलवल, पंचकूला, सोनीपत व यमुनानगर में हुई।

मौसम की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें


अब आगे इस प्रकार रहेगा मौसम

अब जून के पहले सप्ताह में भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा में तीन जून तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही दिन के समय गर्मी और कहीं-कहीं धूलभरी हवा भी चल सकती है।

कहां सामान्य से अधिक हुई वर्षा

जिला- वर्षा हुई (मिलीमीटर) - सामान्य वर्षा(मिलीमीटर)- प्रतिशत अधिक

फरीदाबाद- 61- 22.6- 170फतेहाबाद- 30.7- 16.3- 89

गुरुग्राम- 66.3- 22.4- 196

झज्जर- 41.2- 16.6- 148

जींद- 34.7- 19.8- 75

कैथल- 42.9- 15.1- 184

करनाल- 57.4- 21.1- 172

कुरुक्षेत्र- 71.8- 14.9- 382

नूंह- 28.9- 17.1- 69

पानीपत- 34.4- 14.6- 136

हरियाणा- 34.5- 20.1- 72

पिछले 10 वर्षों में हरियाणा में वर्षा की यह रही स्थित

वर्ष- वर्षा हुई- प्रतिशत
2013- 1.4- -93

2014- 19.9- -1

2015- 8.6- -57

2016- 27.1- 35

2017- 10.1- -28

2018- 10.8- -23

2019- 17.4- -13

2020- 42.1- 110

2021- 45.1- 138

2022- 34.5- 72