hrbreakingnews.com

हिसार : पुलिस और ग्रामीणों में भयंकर लड़ाई, चले लात घूसे, एक ने पिया जहर

HISAR NEWS हिसार में थाने में भिड़े ग्रामीण और पुलिसवाले:बुजुर्ग ने निगला जहर; SHO-ग्रामीणों को आई चोटें; पंचायत में वीडियो बनाने के विवाद में भिड़े थे दोनों पक्ष, पढिये आखिर पूरा मामला क्या है।
 
 
Today barwala police news in hindi kumbha vpo haryana news

HR BREAKING NEWS हरियाणा के हिसार के बरवाला में पुलिस और ग्रामीणों में भिड़त हो गई है। इसमें SHO समेत 3 पुलिस कर्मियों और कई ग्रामीणों को चोटें आई हैं। इस बीच एक व्यक्ति ने थाने में ही जहर खा लिया।

उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एक तरफ जहां गांव कुंभा के ग्रामीण एकत्रित होकर थाने के ओर चल पड़े हैं, वहीं हिसार से भारी संख्या में पुलिस बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बरवाला रवाना किया गया है। फिलहाल वहां तनातनी के हालात बताए जा रहे हैं।


पुलिस कर्मी और ग्रामीण अस्पताल में भर्ती


पुलिस और ग्रामीणों में हुई भिड़ंत में दोनों पक्षों को चोटें आई। इस बीच गांव कुंभा के ओमप्रकाश ने पुलिस थाने में ही जहर पी लिया। इससे विवाद और बढ़ गया। उसे और घायल पुलिस कर्मियों को बरवाला के अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

थाने में विवाद की सूचना ग्रामीणों को लगी तो वे भारी संख्या में बरवाला के लिए निकल पड़े। दूसरी तरफ तरफ पुलिस बल भी हिसार से रवाना किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं और ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में लगे हैं।


वीडियो बनाने से रोकने पर शुरू हुआ विवाद


जानकारी के अनुसार बरवाला थाने में कुंभा गांव के दो पक्षों में हुए विवाद को लेकर बुधवार को पंचायत बुलाई गई थी। दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी कि एक युवक अपने मोबाइल फोन से वहां की वीडियो बनाने लगा।

एसएचओ ने युवक को वीडियो बनाने से मना किया तो पास खड़े पुलिसकर्मी ने युवक को वीडियो बनाने से रोका। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद विवाद हो गया। पुलिस कर्मी युवक को खींच कर थाने के अंदर ले जाने लगे तो विवाद बढ़ गया। ग्रामीण पुलिस कर्मियों के साथ भीड़ गए।