हरियाणा के रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे लग्जरी फूड प्लाजा, जानिये किस जिले से होगी शुरूआत
HR BREAKING NEWS (ब्यूरो)। रोहतक रेलवे स्टेशन (railway station) पर भी फूड प्लाज़ा (Food Plaza) बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए टेंडर भी निकाल दिए गए हैं। अब ऐसे में इस फूड प्लाज़ा को बने का काम भी जल्द ही शुरू होने वाला है।
आपके लिए जरूरी सूचना रात में सफर के लिए जान लें रेलवे का यह नियम
बताया जा रहा है कि इस नए फूड प्लाज़ा (Food Plaza) में कई सुविधाएं भी मिलने वाली हैं। यहाँ स्वादिष्ट व्यंजन के साथ साथ यात्रियों के रुकने की भी व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में लंबे रूट के यात्री भी यहाँ रुक सकते हैं और इसके साथ ही शहरवासी भी इस फूड प्लाज़ा का आनंद ले सकते हैं।
आपके लिए जरूरी सूचना रात में सफर के लिए जान लें रेलवे का यह नियम
यात्रियों के लिए होगी रुकने की भी व्यवस्था
बताया जा रहा है कि यहाँ यात्रियों (passengers) के रुकने के लिए भी अच्छी व्यवस्था की जाएगी। यहाँ फूड प्लाज़ा(Food Plaza) के पहले माले पर ही कमरे भी बनाए जाएंगे जिससे यात्री भी आराम कर पाएं। इसके अलावा यहाँ फूड प्लाज़ा में दक्षिण, हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी फूड भी मिलेगा। इसके लिए निविदाएं भी मांग ली गई है अब जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
आपके लिए जरूरी सूचना रात में सफर के लिए जान लें रेलवे का यह नियम
रेलवे स्टेशन पर इस जगह बनेगा फूड प्लाज़ा
दरअसल हाल ही में एक खबर रोहतक रेलवे स्टेशन (Rohtak Railway Station) से सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि अब जल्द ही इस स्टेशन पर फूड प्लाज़ा बनाया जाएगा। यहाँ लोगों के खाने के साथ साथ रुकने की भी अच्छी व्यवस्था की जा रही है।
इसके लिए पहले ही टेंडर (Tender) भी निकाला दिए गए हैं। जिस पर अब तेजी से काम होने वाला है। आईआरसीटीसी (IRCTC) के पीआरओ आनंद झा के मुताबिक इस फूड प्लाज़ा को मुख्य प्रवेश द्वारा पर ही बनाया जाने वाला है। यहाँ पूछताछ केंद्र और लंबे समय से बंद पड़े कमरे को मिलकर ही इस फूड प्लाज़ा का निर्माण किया जाएगा।
इस पूछताछ केंद्र (inquiry center) को कैश टिकट काउंटर के विंडो नंबर एक पर ही शिफ्ट कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि अब उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल के निरीक्षण से रोहतक स्टेशन के कामों में भी काफी तेजी आई है। यहाँ कई योजनाएँ भी रुकी हुई थी जिन्हें अब तेजी से पूरा किया जा रहा है।
बता दें कि इस रेलवे स्टेशन पर अन्य स्टेशनों की तुलना में ज्यादा आवाजाही नहीं है ऐसे में इस फूड प्लाज़ा को शहरवासियों के लिए भी खोला गया है ताकि शहरवासी भी इस फूड प्लाज़ा का लुत्फ उठा सकें। जुलाई तक इस फूड प्लाज़ा के शुरू होने की बात कही जा रही है। बता दें कि इस तरह के लग्जरी फूड प्लाजा की शुरुआत हरियाणा (HARYANA) से की जा रही है, प्रथम चरण में रोहतक में इस फूड प्लाजा का शुभारंभ किया जा रहा है, इसके बाद राज्य के अन्य रेलवे स्टेशनों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा.
