hrbreakingnews.com

हरियाणा के इस बस स्टैंड में बनेगा लग्जरी मॉल, मिलेगी फाइव स्टार सुविधा

हरियाणा में हो रहे विकास कार्यों की लड़ी में ही अब ऐसा बस स्टैंड बनने वाला है जहां पर लोगों को लग्जरी मॉल का भी आनंद मिलेगा। यहां पांच सितारा होटल जैसी सुविधाएं भी नागरिकों को मिलेंगी। आईये जानते हैं ये लग्जरी मॉल कब और कहां बनने वाला है।

 
today haryana news in hindi

HR BREAKING NEWS: राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन के बाद अब बल्लभगढ़ के सामान्य बस अड्डे में भी माल बनाया जाएगा। इसकी 265 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार हो चुकी है। निर्माण कार्य हरियाणा पुलिस हाउसिग कारपोरेशन द्वारा किया जाएगा।

ये भी जानें हरियाणा में 37 किमी लंबा रिंग रोड बनाने के लिए 30 गांवों की जमीन होगी एक्वायर


17 एकड़ में बनेगा ये पूरा प्रोजेक्ट


राजा नाहर सिंह सामान्य बस अड्डे (Raja Nahar Singh General Bus Stand) का निर्माण पूर्व मंत्री स्वर्गीय शारदा रानी ने 1982 में कराया था और इसका उद्घाटन 1987 में तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल ने किया था। तब से यहां से जिला और अंतरराज्जीय स्तर पर बसों का संचालन किया जा रहा है। यहां पर करीब 17 एकड़ जमीन उपलब्ध है। 


इसमें से पांच एकड़ जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) से जुड़ी हुई है। इसलिए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों से यहां पर अंतरराज्जीय बस अड्डा को और विकसित करने के लिए योजना तैयार कराई है।


किराये पर नहीं मिलेंगी दुकानें

ये भी जानें हरियाणा में 37 किमी लंबा रिंग रोड बनाने के लिए 30 गांवों की जमीन होगी एक्वायर


500 मीटर के दायरे में ही रेलवे स्टेशन, राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन (Raja Nahar Singh Metro Station) और राजा नाहर सिंह अंतरराज्यीय बस अड्डा होगा। यहां पर राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन को पहले से माल बनाया गया है, लेकिन मेट्रो ने अपने माल (mall) में एक भी दुकान को किसी को न तो किराये पर दिया है और न ही किसी को बेचा है। अब बस अड्डे को भी माल के रूप में बनाने की योजना बनाई गई है। 

 


265 करोड़ आएगा खर्च


माल (Ballabgarh Mall) में जहां बाहर से आने वाले लोगों के लिए जरूरी सामान खरीदने के लिए बाजार उपलब्ध होगा, वहीं यहां पर अच्छे-अच्छे होटल व रेस्टोरेंट भी बनाए जाएंगे। हर प्रदेश की बस अड्डे के अंदर से चलेगी। इस परिसर में रेल, मेट्रो और बसों से सफर करने वाले यात्री उतरेंगे-चढ़ेंगे। 
बल्लभगढ़ बस अड्डे (Ballabhgarh Bus Stand) का 265 करोड़ रुपये की लागत से सरकार निर्माण कराएगी। पहले इसे पीपीपी योजना के तहत बनाने की योजना था, लेकिन अब इसे बदल दिया है। बस अड्डे की डीपीआर तैयार हो चुकी है। सरकार से जल्द अनुदान मिल जाएगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया को पूरा करके अगस्त में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।