hrbreakingnews.com

नेताजी सुभाष चंद्र पैलेस बनेगा कमर्शियल हब , हरियाणा और एनसीआर के लोगों का बढेगा बिजनेस

हरियाणा (HARYANA) और एनसीआर (NCR) के लोगों के लिए अच्छी खबर है। नेताजी सुभाष चंद्र पैलेस को अब सरकार कमर्शियल हब बनाने जा रही है। आईये जानते हैं इस पूरे प्रोजेक्ट के बारे में।

 
Netaji Subhash Chandra Palace will become a commercial hub

Delhi: दिल्ली में कई जगहों पर विकास का काम किया जा रहा है। वहीं यहाँ कई जगह पर व्यापार को बढ़ावा देने के भी प्रयास किए जा रहे हैं जिससे देश और दिल्ली की अर्थव्यवस्था को भी संभाला जा सके। 

ये भी जानें हरियाणा में 10 हजार एकड़ में बनेगी जंगल सफारी, गांवों को होम स्टे पॉलिसी के तहत होगा लाभ


अब हाल ही में दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस (Netaji Subhash Place of Delhi) से ही जानकारी सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि अब यहाँ पर कमर्शियल हब बनने वाला है। इस जगह पर 2.5 मिलियन स्क्वायर फीट कमर्शियल स्पेस (commercial space)  जा रहा है। ब इस जगह पर लोगों को अच्छा ऑफिस स्पेस मिल पाएगा। 
बताया जा रहा है कि ये जगह अब ऑफिस स्पेस (office space) के लिए अगला हब होने वाली है। वहीं यहाँ अब कई कंपनियों (companies)जगह भी ले ली है और उस पर काम करना भी शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि अब जल्द ही यहाँ कई कंपनियां काम शुरू करने वाली हैं।

 


कई अन्य कंपनियाँ भी खरीद रही हैं जमीन (Companies are also buying land)


बता दें कि बेस्ट ग्रुप के साथ साथ एनसीआर (NCR) की डेवेलपर्स कंपनी एबीए ग्रुप ने भी 1.25 एकड़ के 2 लैंड पार्सल्स को अधिग्रहित किया है। हालांकि अभी इस कंपनी को अप्रूवल नहीं मिल पाया है। 


अप्रूवल (Approval) मिलने के बाद यहाँ भी काम शुरू कर दिया जाएगा। इस ग्रुप ने भी 450 करोड़ की जमीन का अधिग्रहण किया है जिसमें 300 करोड़ का निवेश किया जाने वाला है। बता दे कि दिल्ली (DELHI) के नजदीक एनसीआर (NCR) और हरियाणा के बहुत से शहर हैं जिनका हर रोज बिजनेस और नौकरी के सिलसिले में दिल्ली आना जाना रहता है, इस कमर्शियल हब की स्थापना से दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा के लोगों का बिजनेस बढ़ना स्वाभाविक है.

 

ये भी जानें हरियाणा में 10 हजार एकड़ में बनेगी जंगल सफारी, गांवों को होम स्टे पॉलिसी के तहत होगा लाभ

 

इस कंपनी ने शुरू कर दिया है काम


 नेताजी सुभाष प्लेस (Netaji Subhash Place):  इस जगह पर 2.5 मिलियन स्क्वायर फीट का ऑफिस स्पेस बनाने कि तैयारी चल रही है। इस जगह पर पहले भी 800 करोड़ का निवेश किया जा चुका है। 
अब जल्द ही इस जगह को कमर्शियल हब (commercial hub) बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि बेस्ट ग्रुप को यहाँ 3.5 एकड़ प्लॉट भी अलॉट किया गया है। इस जगह पर अब 1.2 मिलियन स्क्वायर फीट पर कमर्शियल और रिटेल स्पेस बनाया जाएगा।

 

 
वहीं ये ग्रुप अब कई बड़ी कंपनियों के साथ भी टाईअप (tieup) करने का प्रयास कर रहा है। इस तरह की जगह दिल्ली में काफी कम हैं लेकिन अब जल्द ही लोगों को ऐसी जगहों की भी सुविधा मिल पाएगी। इस कंपनी न 500 करोड़ में जमीन का अधिग्रहण किया है जिसमें अब 400 करोड़ रुपये लगाकर यहाँ इमारतों का निर्माण किया जाने वाला है।