Rail Coach Factory हरियाणा के इस जिले में लगेगी रेल कोच फैक्ट्री, सीएम मनोहर लाल की बड़ी सौगात

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को चरखी दादरी में 400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही अन्य विकास कार्यों के लिए उन्होंने 750 करोड़ रुपए का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि वे भ्रष्टाचार का काल हैं। साथ ही प्रदेश के विकास पर कहा कि 2 साल के अंदर हिसार एयरपोर्ट से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय के अलावा कारगो विमान उड़ान भरने लगेंगे। इससे प्रदेश नए आयाम स्थापित करेगा। सोनीपत में रेल कोच फैक्टरी भी बनेगी और इसके बाद हरियाणा रेल कोच तैयार कर रेलवे की मार्फत विभिन्न राज्यों को देगा। सीएम ने कहा कि उद्योगों के विस्तार के लिए सरकार प्रयासरत है।
इससे पहले प्रगति रैली में भाग लेने पहुंचे सीएम का जनता कॉलेज स्टेडियम में बने हेलीपैड पर प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। सीएम के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, बिजली मंत्री रणजीत चौटाला, सांसद धर्मबीर सिंह, बबीता फौगाट, सुखविंद्र मांढी और विधायक सोमबीर सांगवान सहित कई नेता मौजूद हैं।
नई अनाज मंडी में आयोजित प्रगति रैली में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही अन्य विकास कार्यों के लिए 750 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि देश में कांग्रेस खत्म हो चुकी है, लेकिन भाजपा चाहती है कि विपक्ष बना रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे आंकड़ों से जनता को भ्रमित कर रही है और इससे वह जनता का बचा विश्वास भी खो देगी। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का चरखी दादरी आगमन साढ़े 3 साल बाद हुआ है।
मनोहर लाल भ्रष्टाचारियों का काल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फार्मेसी काउंसिल में हाल ही में उजागर हुए भ्रष्टाचार संलिप्त 2 लोग जेल में हैं, जबकि कुछ ऐसे हैं जो अपने आकाओं से साठ-गांठ कर बचे हुए हैं। लेकिन उन्हें हम बख्शेंगे नहीं। इस मामले के दोषियों को जब तक सजा नहीं होगी, तब तक हम पीछा नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का काल, मनोहर लाल, मनोहर लाल....।
कांग्रेस की 11 भर्तियां कोर्ट में हुईं रद्द
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस राज में में भारी धांधली की गई थी। नौकरियां सरेआम बेची गई और अपनों को लाभ पहुंचाया गया। कांग्रेस राज में की गईं 11 भर्तियां कोर्ट ने रद्द की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में हुई किसी भर्ती को कोर्ट ने रद्द नहीं किया। जिन परीक्षाओं में ज्यादा नकल हुई या फिर धांधली का मामला सामने आया, उन्हें सरकार ने खुद ही रद्द कर दिया।