हरियाणा में बनने जा रहा है रिंग रोड, 40 गांवों की जमीन एक्वायर करेगी सरकार
केंद्र सरकार देशों को विकसित बनाने के लिए रोड का जाल बिछा रही है। देश के शहरों और गांवों को आपस में जोड़ने का काम कर रही है। इस कड़ी में हरियाणा में भी बेहतरीन रिंग रोड बनने जा रहा है।
HR BREAKING NEWS : भारत माला फेज-1 (Bharat Mala Phase-1) के तहत हरियाणा के अंबाला में रिंग रोड (Ring Road in Ambala) बनने जा रहा है।
ये भी जानें हरियाणा में 10 हजार एकड़ में बनेगी जंगल सफारी, गांवों को होम स्टे पॉलिसी के तहत होगा लाभ
ये प्रोजेक्ट (project) पिछले पांच साल से अटका पड़ा है। जबकि इस योजना के पूरा होने से जिले में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। परंतु (NHAI) नेशनल हाईवे अथॉरिटी इंडिया की ओर से इसको लेकर प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। अब सरकारी की ओर से कहा गया है कि आने वाले कुछ दिनों में ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
बता दें कि रिंग रोड भारत माला फेज-1 (Ring Road Bharat Mala Phase-1) के तहत बनाया जाना है। इस रोड के लिए जिस जमीन का अधिग्रहण (acquisition) किया जाना है। उसमें 50 फीसदी मुआवजा (compensation) केंद्र सरकार और 50 फीसदी मुआवजा राशि राज्य सरकार देगी।
40 किमी में 40 गांवों गुजरेगा
रिंग रोड करीबन 40 किलोमीटर एरिया में से निकलेगा। इस परियोजना (Project) में 40 गांवों की जमीन आएगी। जबकि पहले प्रस्ताव में कम गांवों की जमीन ली जानी थी। हालांकि अभी भी इसमें बदलाव हो सकते हैं।
ये भी जानें हरियाणा में 10 हजार एकड़ में बनेगी जंगल सफारी, गांवों को होम स्टे पॉलिसी के तहत होगा लाभ
इन नेशनल हाईवे (National Highway) को आपस में जोड़ेगा
जिला में बनाया जाने वाला रिंग रोड (ring road) 5 नेशनल हाईवे को आपस में जोड़ेगा। 6 लेन का रिंग रोड अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे (Ambala-Chandigarh National Highway) पर सद्दोपुर से शुरू होकर पंजोखरा साहिब के पास अंबाला-रुड़की नेशनल हाईवे-344 से जुड़ेगा।
उसके बाद टांगरी नदी से रतनहेड़ी से खुड्डा (Ratanheri to Khudda from Tangri river) , अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे-73 तक। छावनी नई अनाज मंडी से मोहड़ा में जीटी रोड से जुड़ेगा। शाहपुर से बलाना में अंबाला-हिसार रोड (Ambala-Hisar Road) से जुड़ेगा। बलाना से सद्दोपुर (Balana to Saddopur) तक बाइपास पहले से चालू हो चुका है।
शहर में कम होगा वाहनों का दबाव
रिंग रोड (ring road) बनने से शहर में वाहनों का दबाव कम होगा। वाहन चालक शहरी ट्रैफिक में फंसे बिना ही बाहर निकल सकेंगे। वाहन सिटी व कैंट शहरी सीमा में दाखिल हुए बिना ही पटियाला, चंडीगढ़, लुधियाना, दिल्ली, यमुनानगर आदि शहरों को निकल सकेंगे।
बाहरी वाहन चालकों को शहर छावनी में नहीं करनी पड़ेगी एंट्री
रिंग रोड बनने के बाद यातायात बेहद कम रह जाएगा। क्योंकि बाहर से गुजरने वाले वाहन चालकों को शहर और छावनी में बिना एंट्री (Entry) किए ही निकल जाएंगे। जिस कारण शहर वासी भी जाम से बच जाएंगे और बाहरी वाहन चालक भी जाम में फंसे बिना निकल जाएंगे।
