कपास, मूंग, धान, बाजरे की खराब फसलों का 51 करोड़ रुपये मुआवजा जारी
हिसार। प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक ने बताया कि वर्ष 2021 में जल भराव एवं कीट हमलों के कारण कपास, मूंग, धान, बाजरा तथा गन्ना की खराब हुई फसलों तहसील बरवाला, खंड उकलाना व अग्रोहा के प्रभावित किसानों को 51 करोड़ 46 लाख 56 हजार 500 रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।
मां के साथ सोई थी बेटी, पिस्तौल के बल पर उठा ले गया गांव का युवक, दुष्कर्म के बाद फरार
श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जलभराव एवं कीट हमलों के कारण खराब हुई फसलों की विशेष गिरदावरी करवाई गई थी। सरकार द्वारा प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा राशि जारी कर दी गई है।
Haryana News हरियाणा में किसानों को राहत, पांच एकड़ से कम भूमि वालों को मिलेगा मुफ्त इलाज
उन्होंने बताया कि मुआवजा राशि के तहत बरवाला तहसील के किसानों के लिए 24 करोड़ 64 लाख रुपये, खंड उकलाना के लिए 19 करोड़ 18 लाख 56 हजार 500 रुपये तथा खंड अग्रोहा के 12 गांवों के किसानों के लिए 7 करोड़ 64 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
- ये कागजात करवाएं जमा
उन्होंने कहा कि जिन किसानों को मुआवजा राशि मिलनी है वह किसान सम्बंधित तहसील कार्यालय में अपने बैंक खाते की पासबुक की कॉपी, आधार कार्ड की कॉपी, जमीन का रिकॉर्ड एक फॉर्म में भरकर जमा करवाएं ताकि अधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द लाभार्थी किसानों के खातों में मुआवजा राशि ट्रांसफर की जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों में निरंतर नई नई योजनाएं बनाकर लागू कर रही है ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके।
