हरियाणा के इस शहर में बनेगा देश का सबसे बड़ा चार्जिग स्टेशन
HR Breaking News, हरियाणा डिजिटल डेस्क, सेक्टर-86 में बने एनएचईवी के चार्जिंग स्टेशन (NHEV charging stations) ने जनवरी में सेक्टर-52 में बने चार्जिंग स्टेशन (charging station) का भी रिकार्ड तोड़ दिए। इसे बृहस्पतिवार को शुरू किया गया। इन दोनों स्टेशनों के साथ गुरुग्राम देश के दो सबसे बड़े चार्जिंग स्टेशनों वाला पहला शहर बन गया है। यहां 24 घंटे में 1000 इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने की क्षमता वाले 75 एसी, 25 डीसी और 21 हाइब्रिड चार्जिंग प्वाइंट हैं।
चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत में नीति आयोग तथा विभिन्न सरकारी संस्थानों से आए प्रतिनिधियों को एनएचईवी के परियोजना निदेशक अभिजीत सिन्हा ने स्टेशन की तकनीकी क्षमता और व्यवहार में प्रयुक्त सुरक्षा मानकों की भी जानकारी दी। अभिजीत सिन्हा ने बताया की गुरुग्राम (gurugram) में ये दूसरा प्रारूप स्टेशन है जिसे 30 दिन के रिकार्ड समय में तैयार किया गया है।
हरियाणा के ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें
इसी स्तर के दो और बड़े स्टेशन नोएडा में 60 दिनों के भीतर बनाए जाएंगे। जयपुर-दिल्ली-आगरा ई-हाइवे (Jaipur-Delhi-Agra E-Highway) पर 30 और स्टेशन आवंटन के 90 दिनों के अंदर बनाए जायेंगे। इन चार्जिंग स्टेशनों को पेट्रोल पंप का प्रतिद्वंदी बनाया गया है। ये स्टेशन तकनीकी और आर्थिक प्रमाण हैं। जयपुर-दिल्ली-आगरा ई-हाइवे पर बनने वाले एनएचईवी स्टेशन विश्वस्तरीय होंगे और देश भर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का बेहतरीन रोडमैप बनाएंगे।
चार्जिंग शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान नीति आयोग में आधारभूत संरचना तथा यातायात के वरिष्ठ सलाहकार सुधेन्दु सिन्हा ने कहा कि एचएचईवी ने जो चार्जिंग स्टेशन बना कर दिया है वह क्रांतिकारी है। इन माडल स्टेशनों को आने वाले समय में बैटरी-स्वैपिग तथा अन्य उपभोक्ता केंद्रित सुविधाओं से जोड़ कर पेट्रोल पंप से प्रतिस्पर्धा के लिए बतौर माडल विकसित किया है।
