हरियाणा के 4 जिलों में मास्क पहनना अनिवार्य, देखें पूरी लिस्ट
face mask compulsory in haryana : कुछ दिन पहले ही हरियाणा में मास्क न पहनने की छूट सरकार की ओर से दी गई थी। लेकिन अब इस छूट को वापस ले लिया गया है। अब हरियाणा के चार जिलों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
HR BREAKING NEWS : हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज (Anil Vij) कहा कि कोरोना के बढते मामलों को देखते हुए एनसीआर के चार जिलों गुरूग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर (Gurugram, Faridabad, Sonipat and Jhajjar) में फेस मास्क (face mask ) लगाना अनिवार्य कर कर दिया हैं।
आपके लिए जरूरी सूचना सरकार इन लोगों को देगी 10 लाख का लोन, जानिए जरूरी कागजात और प्रकिया
जो मास्क नहीं लगाएगा उसको जुर्माना लगेगा। विज आज यहां मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना के 238 मामलों में से 198 मामले गुरूग्राम के हैं और लगभग 22 मामले फरीदाबाद के हैं बाकी हरियाणा में आधे से ज्यादा जिलों में कोरोना के शुन्य मामले हैं। वहां कोई कोरोना के मामले नहीं बढ रहे हैं।
बढते मामलों को लेकर किया जा रहा अध्ययन
विज ने कहा कि उनके द्वारा गुरूग्राम में टीम को कोरोना के बढते मामलों के अध्ययन केे लिए टीम को भेजा गया था कि गुरूग्राम में मामले क्यों बढ रहे हैं और इस अध्ययन की रिपोर्ट आनी बाकी है। लेकिन फिलहाल एतिहात के तौर पर दिल्ली से सटे चार जिलों गुरूग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर में फेस मास्क लगाना अनिवार्य कर कर दिया है ।
आपके लिए जरूरी सूचना सरकार इन लोगों को देगी 10 लाख का लोन, जानिए जरूरी कागजात और प्रकिया
उन्हांेने बताया कि गुरूग्राम के किन-किन क्षेत्रों से कोरोना के मामले आ रहे हैं और किस-किस बस्ती से आ रहे हैं इसके लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया हैं। इसके अलावा, कोरोना के वेरियंट को जानने के लिए सैम्पल रोहतक भिजवाएं गए हैं । उन्होंने कहा कि ‘‘हम पूरी तरह से तैयार हैं हमारा स्टाफ तैयार हैं, हमारे उपकरण पूरे हैं, बेडस पूरे हैं, आक्सीजन पूरी हैं’, लेकिन लोगों को स्वयं की इच्छा से अभी एतिहात बरतनी चाहिए, लोगों को खुद मास्क डालने चाहिए और हाथ सैनिटाइजर या साबुन से समय-समय पर धोते रहना चाहिए’’।
आपके लिए जरूरी सूचना सरकार इन लोगों को देगी 10 लाख का लोन, जानिए जरूरी कागजात और प्रकिया
एफडीए पूरी तहर से सतर्क हैं
इसी प्रकार, दवाईयों व खादय सामग्री में की जा उल्लंघनाओं के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ‘‘‘एफडीए पूरी तहर से सतर्क हैं और पिछले एक महीने से कोई दिन खाली नहीं जा रहा है जिस दिन विभाग कार्यवाही नहीं कर रहा है’’।
मैं खुद हर जिलें, हर एसपी से उनकी रोजना रिपोर्ट लेता हूं’’-विज
कानून व्यवस्था के संबंध में पूछे प्रश्न के उत्तर में उन्हांेने कि ‘‘विधायक कुलदीप बिश्नाई को दो करोड़ रूपए देने की धमकी दी गई थी, हमने सख्त कार्यवाही की और दो दिन में अपराधियों को पकड लिया और हमारा पुलिस प्रशासन सतर्क हैं’’। उन्होंने कहा कि ‘‘‘मैं खुद हर जिलें, हर एसपी से उनकी रोजना रिपोर्ट लेता हूं कितने केस उन्होंने पकडे और कितनी ड्रग्स पकडी, हथियार पकडें, जुआ खेलने वाले पकडे, हर एसपी की रोजाना रिपोर्ट आती हैं’’।
