hrbreakingnews.com

हरियाणा में हड़ताल के कारण लगा है बिजली कट, या हुआ है फॉल्ट, इस नंबर पर करें कॉल 

electricity haryana complaint number :हरियाणा में तीन दिन की बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान कई इलाकों में बिजली के कट लग रहे हैं। हरियाणा में बिजली कट की समस्या से परेशान लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर है। इस नंबर पर कॉल करके अपने एरिया की लाइट की स्थिति जानी जा सकती है। 
 
हरियाणा में हड़ताल के कारण लगा है बिजली कट, या हुआ है फॉल्ट, इस नंबर पर करें कॉल 

HR Breaking News (electricity strike in haryana) हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल शुरू हो चुकी है। इस हड़ताल के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित है। जहां एक बार बिजली का कट लग रहा है वहां बिजली ठीक नहीं हो रही है। जहां लाइट खराब हो रही है वहां ज्यादातर चांस है की लाइट नहीं आ रही है, लेकिन हर जगह भी ऐसा नहीं है। कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई ठीक भी हो रही है। 

 

 

दूसरे राज्यों से मांगा गया है स्टाफ Haryana News Update (electricity helpline number Haryana) 


हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सरकार की तरफ से दूसरे राज्यों से भी कर्मचारी मांगे गए हैं। इसके लिए पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से तकनीकी स्टाफ की मांग की गई है। 25 अधिकारियों को तत्काल ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। हड़ताल में शामिल न होने वाले कर्मचारियों को काम से रोकने पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 

 

सरकार बोली- कर्मचारियों के साथ खड़े हैं 


वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बिजली मंत्री अनिल विज और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के फैसले के खिलाफ कानूनी मोर्चा खोलने का सरकार की तरफ से निर्णय लिया जा रहा है। सीएम की तरफ से कहा गया है कि वह कर्मचारियों के साथ हैं। सरकार की तरफ से आयोग के आदेश स्टे लेने की तैयारी है और 5 दिन के अंदर विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील दायर करने की तैयारी की गई है। 


कर्मचारियों ने किए सवाल (Haryana News)


दूसरी तरफ कर्मचारियों की तरफ से भी सवाल उठाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि जब बिजली मंत्री खुद निजीकरण के विरोध में होने की बात कर रहे हैं तो सरकार निजी कंपनी को लाइसेंस देने के फैसले को वापस क्यों नहीं ले लेती है। उनकी संघर्ष समिति ने फैसले की वापसी होने तक ऊर्जा मंत्री के साथ कोई बैठक न करने की बात कही है। समिति का कहना कि पहले फैसला बदला जाए तभी बातचीत की जाएगी। 


इन कर्मचारियों की, की गई मांग (Haryana News Update)


हरियाणा में हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से बिजली विभाग में वैकल्पिक व्यवस्था ढूंढनी शुरू की है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश को पत्र लिखा है। इस दौरान पंजाब और हिमाचल से तकनीकी कर्मचारी मांगे गए हैं और राजस्थान व उत्तर प्रदेश से जरूरत पड़ने पर स्टाफ की उपलब्धता की मांग की गई है। इसमें जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट फोरमैन, सबस्टेशन अटेंडेंट, अस्सिटेंट लाईनमैन, असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट और फिल्ड अटेंडेंट भी शामिल हैं। हड़ताल के दौरान बिजली निगम की तरफ से 10 ऑपरेशन सर्किलों की निगरानी संबंधित मुख्य अभियंता की ड्यूटी लगाई है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पंचकूला रोहतक के मुखिया अभियंताओं को हड़ताल की अवधि के लिए समग्र प्रभारी भी बनाया है। जरूरत पड़ने पर पुलिस सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन से समन्वय किया जाएगा और भीड़ की गतिविधियों की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। 

अन्य विभाग के कर्मचारियों को भी दी जा रही जिम्मेदारी (Haryana ki khabar)


सरकार की तरफ से बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अन्य विभाग के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाने की तैयारी की जा रही है। इसमें तकनीकी कर्मचारियों को निगरानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं पटवारी और ग्राम सचिवों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। राज्य परिवहन विभाग को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर बसों के जरिए कर्मचारियों को अलग-अलग स्थान पर भेजा जा सके। वहीं बिजली निगम हड़ताल के दौरान छुट्टी पर रोक के निर्देश दिए गए हैं। केवल किसी खास स्थिति में ही सक्षम अधिकारी कारण दर्ज करके छुट्टी दे सकता है। हड़ताल में शामिल न होने वाले दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी करने से रोकने पर कार्रवाई की चेतावनी है। 

जानबूझकर नहीं काटी जाएगी कहीं भी बिजली (Haryana power helpline)


हरियाणा में संघर्ष समिति के सदस्यों व हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की तरफ से क्लियर किया गया है कि सब डिविजनों में समानांतर लाइसेंस देने के आदेश के खिलाफ बिजली कर्मचारी खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जानबूझकर कहीं भी बिजली नहीं काटी जाएगी। हड़ताल के दौरान कहीं बिजली खराब होती है तो उसको ठीक नहीं किया जाएगा। वहीं हड़ताल के दौरान अस्पतालों की बिजली चालू रहेगी। स्वास्थ्य विभाग में भी अस्पतालों में सेवाएं निर्बाध रखने के निर्देश दिए हैं। 

बिजली कट की कहां ले जानकारी (Haryana Bijli Nigam)


अगर आपके इलाके में भी बिजली गई है तो आप इस बिजली कट की जानकारी बिजली निगम के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर ले सकते हैं। 1912 पर इन दिनों बिजली प्रभावित होने के कारण ज्यादा समय तक लाइन बिजी रहती है, लेकिन आप अपने एरिया की स्थिति इस नंबर पर फोन करके जान सकते हैं। फोन उठाने में थोड़ा समय लग सकता है। हरियाणा में हड़ताल के दौरान कौशल रोजगार निगम व अन्य कंपनी के तहत लगे कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने का कहीं-कहीं पर काम कर भी रहे हैं। हो सकता है आपकी शिकायत से बिजली की समस्या का समाधान भी हो जाए, लेकिन जहां व्यवस्था पूरी तरह हड़ताल पर गए कर्मचारियों के सहारे है, वहां बिजली प्रभावित होने की व लंबे समय तक प्रभावित रहने की प्रबल संभावना है।