hrbreakingnews.com

इस शहर में 200 एकड़ में बनेगा औद्योगिक शहर, हरियाणा के हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी

युवाओं को रोजगार देने का काम तेजी स्से चल रहा है। वहीं यहाँ पर कई औद्योगिकरण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार की तरफ से भी कई कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में अब ग्रेटर नोएडा से भी बड़ी खबर सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि अब इस इलाके में 5 नए औद्योगिक क्लस्टर बनाए जाने वाले हैं।
 
इस शहर में 200 एकड़ में बनेगा औद्योगिक शहर, हरियाणा के हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी

HR Breaking News : Delhi -NCR : यहाँ यमुना प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 10 और उसके आसपास करीब 200 एकड़ जमीन पर ही इन औद्योगिक क्लस्टर का निर्माण होने वाला है। 
बता दें कि बोर्ड बैठक में भी इसका प्रस्ताव लाया जाने वाला है और प्रस्ताव के पास होते ही इस पर काम भी शुरू हो जाएगा।

वही इन क्लस्टरों के बनने से लाखों युवाओं को रोजगार भी मिलने वाला है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट के पूरा होने का इंतज़ार कई युवा भी कर रहे हैं।

बेरोजगार युवाओं के लिए ये खबर जानना भी बेहद जरूरी : प्रदेश में JBT बंद होने से 5 हजार से ज्यादा बेरोजगार, 3 लाख डिग्री होल्डर्स


औद्योगिक क्लस्टर में शामिल होने कई पार्क

बता दें कि यमुना प्राधिकरण सेक्टर 10 और उसके आसपास अब 5 नए औद्योगिक क्लस्टर बनने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इन औद्योगिक क्लस्टर में कई तरह के पार्क भी शामिल किए जाने वाले हैं। यहाँ बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां शुरू होने वाली हैं। इन औद्योगिक क्लस्टर में पलास्टिक पार्क, लेदर पार्क, इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल पार्क, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट पार्क और ट्रांसपोर्ट पार्क को शामिल किया गया है।
इसके अलावा भी यमुना प्राधिकरण द्वारा एमएसएमई, हैंडीक्राफ्ट, टॉय सिटी पार्क, अपैरल और मेडिकल डिवाइस पार्क का काम भी तेजी से चल रहा है। इनमें से अब तक चार क्लस्टर के लिए भूमि आवंटित की जा चुकी है लेकिन मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए अभी भूमि नहीं मिली है। वहीं बताया जा रहा है कि उद्यमियों की संख्या बढ़ने के साथ इंका दायरा भी बढ़ाया जा सकता है।

लाखों युवाओं को मिलने वाला है रोजगार  

 

बताया जा रहा है कि इन औद्योगिक क्लस्टर से लाखों युवाओं को रोजगार भी मिलने वाला है। वहीं जानकारी के मुताबिक एक क्लस्टर में सिर्फ एक ही तरह का उद्योग शुरू किया जा सकता है। हर क्लस्टर में कुछ क्षेत्र खाली भी छोड़े जाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यदि कोई 10 साल बाद भी निवेश करना चाह रहा है तो भी उसे वहीं यूनिट खोलने की अनुमति दी जाएगी। हर क्लस्टर में इसी व्यवस्था को लागू किया गया है।

बता दें कि दिल्ली एनसीआर के प्रमुख शहर ग्रेटर नोएडा के साथ ही हरियाणा के कई शहर सटे हुए हैं, औद्योगिक कलस्टर के स्थापित होने से जहां दिल्ली एनसीआर के शहरों को फायदा मिलेगा, वही हरियाणा को भी इसका पूरा लाभ मिलेगा तथा राज्य के शहरों में रहने वाले हजारों युवाओं को नौकरी मिलने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।