Fatehabad News: भट्टू कलां मंडी की सड़कों पर पेंचवर्क का काम शुरू, किसानों को आवागमन पर नहीं होगी परेशानी
hrbreakingnews.com

Fatehabad News: भट्टू कलां मंडी की सड़कों पर पेंचवर्क का काम शुरू, किसानों को आवागमन पर नहीं होगी परेशानी

 
Fatehabad News: भट्टू कलां मंडी की सड़कों पर पेंचवर्क का काम शुरू, किसानों को आवागमन पर नहीं होगी परेशानी

Fatehabad / Bhattu Kalan: भट्टू कलां की अनाज मंडी में अभी कुछ दिन बाद सीजन शुरू होने के साथ ही वाहनों और किसानों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाएगा. मार्केटिंग बोर्ड के अंतर्गत आने वाली इस अनाज मंडी में फसली सीजन को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य शुरू कर दिए गए हैं. अनाज मंडी की सड़कों पर रविवार को पैच वर्क लगाने का काम शुरू कर दिया गया. सीजन के दौरान किसानों को अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचने वाले वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

एंट्री पर लगेगी इंटरलॉकिंग

अनाज मंडी के एक प्रवेश गेट पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है. ये एंट्री गेट निचले स्तर पर होने के साथ-साथ जगह-जगह से टूटा हुआ है. जिसकी वजह से वाहनों को मंडी में दाखिल होने और बाहर निकालने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है. विकास कार्यों के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं पीने का पानी और सफाई इत्यादि की भी अच्छी व्यवस्था की जाएगी. ताकि फसल बेचने पहुंचने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना न करना पड़े.

विधायक ने शुरू करवाया काम

मार्केट कमेटी अध्यक्ष प्रदीप मांडन ने बताया कि अनाज मंडी की सड़कों पर पेंच वर्क का काम शुरू हो गया है. अनाज मंडी के एक गेट पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाकर ऊंचा किया जाएगा मंडी में विकास कार्य शुरू हो गए हैं. अध्यक्ष ने जानकारी दी की मंडी की मांगों के बारे में पूर्व विधायक दुड़ाराम को अवगत करवाया गया था. जिस पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बात करके यहां काम शुरू करवाया है. सीजन से पहले सभी कार्य पूरे हो जाएंगे