Haryana News : हरियाणा में फ्री में घुम सकेंगे चिड़ियाघर, 7 दिन रहेगा निशुल्क प्रवेश
HR Breaking News (Haryana ki Khabar Update) वन्य जीव प्रेमियों और बच्चों के लिए अच्छी खबर है। वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के दौरान हरियाणा में चिड़ियाघर में प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस दौरान अभिभावक अपने बच्चों के साथ चिड़ियाघर की सैर करके वन्य जीव व अन्य प्राणियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस सप्ताह बच्चे कुछ नया सीख सकते हैं, वह भी बिना किसी पैसों की खर्च के।
पास से देख सकेंगे वन्य जीव प्राणियों को
बच्चों का मन काफी क्रिएटिव होता है। साथ में जिज्ञासा भी बड़ी होती है। वन्य जीव प्राणियों (vany jeev) के बारे में बच्चों ने किताबों में जरूर पढ़ा है, लेकिन सभी ने चिड़ियाघर में सैर करके वन्य जीव प्राणियों को देखा नहीं है। ऐसे में एक सप्ताह तक फ्री में बच्चे वन्य जीव प्राणियों को करीब से देख सकेंगे।
यहां दो से आठ अक्टूबर तक रहेगा मुफ्त प्रवेश
2 से 8 अक्टूबर 2026 तक हरियाणा में चिड़ियाघरों में प्रवेश मुफ्त रखा गया है। वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के दौरान सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा दिया गया है। इस दौरान कोई टिकट नहीं लगेगा। फ्री में चिड़ियाघर (Haryana Zoo Ticket Free) की सैर की जा सकेगी। ऐसे में चिड़िया घरों में सैर करने वालों की संख्या भी बढ़ सकती है। प्रदेश के चिड़ियाघर में रोजाना दो-तीन हजार लोग वन्य जीव देखने के लिए पहुंचते हैं जो इस सप्ताह के दौरान काफी अधिक बढ़ सकते हैं, खासकर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे व परिवारों के अन्य सदस्य पिकनिक के तौर पर भी चिड़ियाघर की सैर कर सकते हैं।
इन जिलों में है चिड़ियाघर
हरियाणा (Haryana News Update) के हर जिले में चिड़ियाघर नहीं है। हरियाणा के भिवानी, रोहतक और कुरुक्षेत्र में चिड़ियाघर है, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इन चिड़ियाघरों में सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक प्रवेश का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान बगैर किसी टिकट के वन्य जीव देखे जा सकेंगे।
