hrbreakingnews.com

Haryana Board  Results 2022 विद्यार्थियों का इंजजार खत्म, इस दिन जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

Haryana Board 10th, 12th Results 2022 अपने परिणाम को लेकर इंतजार कर रहे हरियाणा बोर्ड (haryana board) के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। बोर्ड की ओर से परिणाम की तारीख तय कर दी गई है। जानकारी देते हुए हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर (Haryana Education Minister Kanwar Pal Gurjar) ने हरियाणा  बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम (Haryana Board 10th and 12th Result date) को लेकर बताया कि जल्द ही बोर्ड की ओर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिसके बाद विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर आनलाइन चेक कर सकेंगे
 
Haryana Board  Results 2022 विद्यार्थियों का इंजजार खत्म, इस दिन जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

HR Breaking News, हरियाणा डिजिटल डेस्क, Haryana Board Results 2022 Update News: बोर्ड परीक्षा परिणाम की तिथि नजदीक आ गई है। इंतजार समाप्त हो चुका है। 15 व 17 जून को दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। इसमें 12वीं कक्षा का परिणाम 10वीं से पहले जारी किया जाएगा। 12वीं कक्षा का परिणाम 15 जून व 10वीं का 17 जून को जारी हाेगा।

 

शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो चुका है। बोर्ड की परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम इन दोनों तिथियों को जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिणाम घोषित होते ही हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर आनलाइन चैक कर सकते हैं।


6 लाख 68 हजार 589 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू होकर 27 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। इसको लेकर प्रदेश भर में 1547 परीक्षा केंद्रों को चिन्हित किया गया था। इसमें छह लाख 68 हजार 589 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें तीन लाख 68 हजार 498 छात्र व तीन लाख 91 छात्राएं शामिल थी। आंकड़ों के अनुसार 10वीं की परीक्षा में तीन लाख 78 हजार 452 रेगुलर व ओपन विद्यालय के 42 हजार 72 विद्यार्थी थे। जबकि 12वीं की परीक्षा में दो लाख 90 हजार 137 परीक्षार्थी थे। वहीं ओपन स्कूल के 38 हजार 752 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

 


कोरोना में बिना परीक्षा दिए पास हुए थे होनहार

काेरोना काल में बोर्ड की ओर से एचबीएसई की 10वीं परीक्षा और 12वीं परीक्षा रद्द कर दी गई थी और होनहार बिना परीक्षा दिए पास हुए थे। इसके लिए 10वीं परीक्षा का परिणाम इंटरनल असेसमेंट के आधार पर और 12वीं परीक्षा का परिणाम 10वीं व 11वीं के प्राप्तांक व 12वीं के इंटरनल असेसमेंट के आधार पर जारी किया गया था। बोर्ड ने पिछले वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के टापरों की लिस्ट और मेरिट लिस्ट जारी नहीं की थी। दोनों कक्षाओं का परिणाम रिकार्ड शत-प्रतिशत रहा था।