hrbreakingnews.com

kab hogi barish हरियाणा में चार दिन होगी जबरदस्त बारिश, गर्मी से मिलेगा छुटकारा

Haryana Mansoon Active  Barish Kab hogi गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग (weather department) के अनुसार हरियाणा में जल्द ही मानसून एक्टिव (Mansoon Active in Haryana)  होने वाला है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले चार दिनों में हरियाणा के इन इलाकों में जबरदस्त बारिश (Heavy Rain alert) होने के आसार नजर आ रहे है। आइए नीचे खबर में जानते है हरियाणा में कब होगी बारिश (haryana mein kab hogi barish) 
 
kab hogi barish हरियाणा में चार दिन होगी जबरदस्त बारिश, गर्मी से मिलेगा छुटकारा

 HR Breaking News, हरियाणा डिजिटल डेस्क, हरियाणा की गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। पिछले दिनों से तापमान में कुछ कमी आई है मगर लू के थपेड़ों ने चेहरा लाल कर दिया है। मौसम विज्ञानियों ने 16 जून की रात्रि से चार दिन वर्षा के आसार जताए हैं। जिसके बाद फसलों को काफी लाभ मिलेगा।

लगातार बढ़ रहे गर्मी के पारे ने लोगों का भयंकर सताया हुआ है। इस गर्मी का जहां आम जनजीवन पर प्रभाव पड़ रहा है वहीं फसलों पर भी इसका दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है। गर्मी की तपिश के कारण फसलें जल रहीं थी।


इसके साथ ही सब्जियों की फसलों पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा था। वहीं गर्मी बढ़ने से फसलों में सिंचाई की आवश्यकता थी। अब वर्षा आने से किसानों की इस समस्या का बड़ा समाधान होगा। मार्च माह से लगातार तापमान बढ़ रहा है। सबसे पहले तो नरमा कपास सहित अन्य फसलों में सिंचाई की जरूरत को वर्षा पूरा करेगी।अभी धान की रोपाई होनी है ऐसे में यह वर्षा इसमें भी किसानों की मदद करेगी। आने वाले समय में मूंग की बिजाई होगी जिसमें भी वर्षा का लाभ मिलेगा।

 

 

यह सिस्टम करेगा वर्षा

मानसून आने के बाद अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमीभरी हवाएं हरियाणा में 16 जून को दाखिल होंगी। अरब सागर से महाराष्ट्र गुजरात होते हुए राजस्थान तक यह हवाएं आ गई हैं है। अब इन्हें दो दिन हरियाणा तक पहुंचने में लगेंगे। ऐसे में दोनों सागरों से आई मानसूनी हवाओं से हरियाणा में एक सिस्टम बनेगा

 

जिससे 16 जून की रात्रि को ही वर्षा आने की संभावना है। इसके बाद 17, 18, 19 व 20 जून तक वर्षा अपना प्रभाव दिखा सकती है। यह बारिश हरियाणा की गर्मी को दूर करने का काम करेगी साथ ही फसलों के लिए जीवनदायनी बनकर आएगी। इस दौरान दिन का तापमान तापमान  40 डिग्री सेल्सियस से कम आ सकता है।आगामी दो दिन मौसम रहेगा खुश्क

 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में अगले दो दिनों में मौसम आमतौर पर  खुश्क व गर्म रहने संभावना है। इसके साथ ही दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस दौरान बीच-बीच में शाम के समय हल्के बादल व कहीं -कहीं धूल भरी गर्म हवाएं चलने की भी संभावना है।

 

मगर हवाओं में बदलाव पश्चिमी से पूर्वी नमी वाली हवाएं होने से मौसम में 16 जून से बदलाव आने से प्री मानसून बारिश की गतिविधियां शुरू होने की पूरी संभावना है। जिससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 16 जून देर रात्रि से 20 जून के दौरान बीच-बीच में हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है।