home page

HARYANA : विवाह के दिन पति को मिला पत्नी से हुए दुष्कर्म का वीडियो, जानिये फिर क्या हुआ

अब महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है
 | 
HARYANA: Husband found video of wife's rape on the day of marriage, know what happened then

Palwal Crime News : हरियाणा के पलवल जिले में एक महिला के साथ हुए कथित दुष्कर्म का वीडियो उसके पति को मिलने के बाद उसकी शादी महज चंद घंटों के अंदर ही टूट गई। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, पलवल जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली और शादी होने के बाद वो वीडियो उसके पति को भेज दी।

आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी Haryana agriculture news 1 एकड़ जमीन पर किसानों को मिलेगा 30,000 रुपए का लोन, जानिए कैसे
जांच अधिकारी एएसआई सुमित्रा के अनुसार, एक महिला ने पुलिस शिकायत में कहा है कि बीती छह मार्च को उसकी शादी फरीदाबाद निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसी दिन गांव के रहने वाले एक युवक ने उसका दुष्कर्म के दौरान बनाया गया वीडियो उसके पति को भेज दिया, जिससे उसकी शादी टूट गई।

महिला का आरोप है कि अक्टूबर 2021 को जब वह अपने चाचा के घर पर मौजूद थी। उसी दौरान आरोपी युवक और उसके दो साथियों ने चाकू दिखाकर उससे दुष्कर्म किया। दोनों युवकों ने उसकी दुष्कर्म के दौरान की वीडियो बना ली।

Haryana Budget 2022: सीएम मनोहर लाल की घोषणा, 2010 से अब तक हुई जमीन रजिस्ट्रियों की होगी जांच
वहीं, दुष्कर्म के एक अन्य मामले में जब महिला का पति काम पर गया तो एक आरोपी ने घर में घुसकर उसके के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


महिला से छेड़छाड़ और मारपीट
पलवल में ही एक अन्य मामले में गदपुरी थाना अंतर्गत घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ कर मारपीट की गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई इंदू के अनुसार एक महिला ने गदपुरी थाना पुलिस को शिकायत दी है कि गुरुवार 10 मार्च वह घर पर अकेली थी, तभी गांव का रहने वाला साबू उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए।

News Hub