Haryana के 23 जिलों व 1 लाख से आबादी वाले सभी कस्बों में बनेंगे रिंग रोड और नेशनल हाईवे
hrbreakingnews.com

Haryana के 23 जिलों व 1 लाख से आबादी वाले सभी कस्बों में बनेंगे रिंग रोड और नेशनल हाईवे

Haryana news : हरियाणा में सड़क नेटवर्क को मजबूती देने के लिए सरकार की तरफ से बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्रदेश के सभी 23 जिलों और 1 लाख से आबादी वाले कस्बों में यातायात के दबाव को कम करने के लिए रिंग रोड बनाए जाएंगे। वहीं, ज्यादा से ज्यादा कस्बों को नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा। 
 
Haryana के 23 जिलों व 1 लाख से आबादी वाले सभी कस्बों में बनेंगे रिंग रोड और नेशनल हाईवे

HR Breaking News (latest news Haryana) हरियाणा में सड़कों का जाल लगातार विस्तारित किया जा रहा है। अब शहरों के अंदर से ट्रैफिक को कम करने के लिए नया कदम उठाया गया है। प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा कस्बों व नेशनल हाईवेज को आपस में कनेक्ट किया जाएगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 

 


मास्टर प्लान किया तैयार (Master plan for haryana)


हरियाणा में नए मास्टर प्लान को मंजूरी दी गई है। इस मास्टर प्लान का मकसद शहरों में बढ़ते ट्रैफिक को कम करने का है। इसके लिए भविष्य में 1 लाख से अधिक आबादी वाले कस्बों और शहरों में नए रिंग रोड व हाईवे बनेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से प्रदेश में उन शहरों में नई रिंग रोड और बाईपास (New Bypass Road Haryana) बनाने को मंजूरी दी गई है, जिनकी आबादी एक लाख से अधिक है। ऐसे में प्रदेश के लगभग 23 जिले और आधे से ज्यादा कस्बे इस क्राइटेरिया को पूरा करते नजर आते हैं। ऐसे में प्रदेश में भविष्य में बड़े स्थर पर रिंग रोड और हाईवे के निर्माण कार्य देखने को मिल सकते हैं। वहीं, कस्बों को नेशनल हाईवे से जोड़ने पर भी बल दिया जा रहा है। 

 


इन जिलों में बाईपास और रिंग रोड (New Ring Road) को मिली मंजूरी 


फिलहाल हरियाणा में कई शहरों में बाईपास और रिंग रोड को मंजूरी मिल गई है। इसमें हिसार, कुरुक्षेत्र, नारनौल, जींद शामिल है। वहीं सोहना और पलवल में भी बाईपास का निर्माण किया जाएगा, जिसको हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीकृति दे दी है। 

 


बैठक में लिया गया फैसला 


दरअसल हरियाणा में एडॉप्शन ऑफ फाइनेंशियल मॉडल फॉर स्टेट कंट्रीब्यूशन (Adoption of Financial Model for State Contribution) को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मंत्री और मुख्यमंत्री ने भाग लिया। बैठक में शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक के दबाव को कम करने को लेकर मास्टर प्लान पर चर्चा की गई। इसमें हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा (Haryana News Update) भी शामिल हुए, जिनके पास लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि हिसार बाईपास रिंग रोड से हिसार राजगढ़ रोड और नेशनल हाईवे 52 से दिल्ली हिसार रोड जोड़ दिया जाएगा। वहीं हिसार कैथल रोड भी इस रिंग रोड में कवर होगा, जिससे सभी चारों तरफ के शहरों से आने वाला ट्रैफिक बीना शहर में घुसे ही अपने गंतव्य तक पहुंच सकता है। 

 

किस आधार पर बनाए जाएंगे नई रिंग रोड और नेशनल हाईवे 


फिलहाल नए रिंग रोड और नेशनल हाईवेज (New Ring Road and New National Highway) को लेकर कोई विस्तृत पॉलिसी नहीं है। यह पॉलिसी केंद्र सरकार के अनुसार ही तैयार होगी। स्थानीय क्षेत्र पर जरूरत के अनुसार डीपीआर तैयार करके आगे भेजी जाएगी, जिसके आधार पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर फैसला लेंगे। वहीं, लागत का शेयर किया जाएगा, जिसके लिए तीन सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें वित्त विभाग, लोक निर्माण विभाग व शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। 


हरियाणा के शहरों में बनेंगे रिंग रोड और बाहरी बाईपास 


हरियाणा कुरुक्षेत्र में भी बाईपास (Kurukshetra bypass road project) बनाया जाएगा। यह बाईपास कुरुक्षेत्र के लाडवा में बनेगा। इसके लिए डीटेल्ड प्लान रिपोर्ट यानी की डीपीआर तैयार हो गई है। परियोजना पर जल्द से जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

इसके साथी जींद में भी रिंग रोड (Jind Ring road project) और बाईपास बनाया जाएगा। साथ में नेशनल हाईवे 352 पर फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। वहीं, नेशनल हाईवे 919 से लेकर पलवल सोहना तक बाईपास का निर्माण कराया जाएगा। यहां पर यह बाईपास फोरलेन होगा जो कि करीब 24 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा। उपरोक्त परियोजनाओं पर सरकार की तरफ से करीब 9700 करोड़ रुपए खर्च किए जाने की संभावना है। 

एयरपोर्ट से भी होगी कनेक्टिविटी 


वहीं दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR new Road construction) में भी कनेक्टिविटी को बढ़ाया जाएगा। डीएनडी फरीदाबाद बल्लभगढ़ बाईपास से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे ग्रीन फील्ड की कनेक्टिविटी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक की जाएगी। वहीं करनाल में भी रिंग रोड बनाया जाएगा। इसके लिए कार्य चल रहा है। वहीं, जीटी बेल्ट में ही अंबाला कैंट और अंबाला शहर को जोड़ने के लिए रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। 


बैठक में इन कार्य को भी दी गई मंजूरी 


बैठक के दौरान कहीं अन्य प्रोजेक्ट्स (New Projects for Haryana) को भी मंजूरी दी गई है, जिसमें नांगवास से अटेली तक सड़क बनाई जाएगी। महेंद्रगढ़ से बुचौली तक भी सड़क का निर्माण होगा। कनीना-महेंद्रगढ़ से लेकर अनावास तक नई सड़क बनाई जाएगी। सिरसा में सिविल स्टेशन रोड पर रेलवे अंडर ब्रिज बनाया जाएगा। वहीं ढाणी राजावास स्कूल से बलाना तक और खातोद से बुडीन तक सड़क बनाई जाएगी। निम्भेड़ा और बलैचा के लिए लिंक रोड का निर्माण किया जाएगा।