Sirsa News: सिरसा मंडी में नरमा की आवक तेज, 9200 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचा कॉटन का भाव
hrbreakingnews.com

Sirsa News: सिरसा मंडी में नरमा की आवक तेज, 9200 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचा कॉटन का भाव

 
Sirsa News: सिरसा मंडी में नरमा की आवक तेज, 9200 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचा कॉटन का भाव

Sirsa News: सिरसा शहर की अनाज मंडी में नरमा फसल की आवक अब तेजी पकड़ने लगी है. शनिवार को मंडी में करीब 280 क्विंटल नरमा बिक्री के लिए पहुंचा. किसानों को नरमे का अधिकतम भाव 9200 रुपए और न्यूनतम भाव 8350 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है. सीजन की शुरुआत में सीमित रही आवक अब धीरे-धीरे बढ़ रही है. आने वाले दिनों में खेतों में चुगाई तेज होने के साथ मंडी में नरमी की आवक और बढ़ाना शुरू हो जाएगी.

बेहतर गुणवत्ता, कम नमी वाले नरमे का भाव ऊंचा

डबवाली अनाज मंडी में इस सीजन में अब तक करीब 1300 कुंतल नरमे की आवक हो चुकी है. फिलहाल निजी व्यापारी ही नरमे की खरीद कर रहे हैं. फसल की गुणवत्ता नमी और कपास की स्थिति के आधार पर किसानों को अलग-अलग भाव मिल रहे हैं. बेहतर गुणवत्ता और कम नमी वाले नरमे की मांग अधिक होने से उसका भाव ऊंचा मिल रहा है. जबकि सामान्य गुणवत्ता की फसल अपेक्षाकृत कम भाव पर बिक रही है.

नमी की जांच के बाद बोली लगाई जा रही

किसानों के अनुसार शुरुआत में नरमी की आवक कम थी. लेकिन अब दिन प्रतिदिन मंडी में फसल पहुंचने लगी है. कई किसान चुगाई के बाद नरम सीधे मंडी लेकर आ रहे हैं. मंडी में व्यापारीयों द्वारा फसल की गुणवत्ता और नमी की जांच के बाद बोली लगाई जा रही है. नरमे की आवक बढ़ने से मंडी में आढ़तियों और श्रमिकों की गतिविधियां भी बढ़ गई है.

इसी तरह ऐलनाबाद की कृषि उपज मंडी में भी नरमा की फसल बेचने वाले किसानों की गिनी चुनी ट्रालियां अब दिखाई देने लगी है. सिरसा मंडी में आज 15 सितंबर को नरम कल के मुकाबले 50 रुपए से 80 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा.