home page

बरसात के कारण 12 क्वार्टर एरिया में बरामदे की छत गिरी, युवक की मौत, तीन जख्मी

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार जिले में रूक रूक कर हो रही बरसात के कारण सोमवार सुबह 12 क्वार्टर एरिया में शिव नगर में एक मकान की बरामदे की छत गिर गई। मलवे के नीचे महिला और एक बच्चे समेत चार लोग दब गए। आसपास के लोगों ने मलबे से घायलों को निकाला और उपचार के
 | 
बरसात के कारण 12 क्वार्टर एरिया में बरामदे की छत गिरी, युवक की मौत, तीन जख्मी

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार जिले में रूक रूक कर हो रही बरसात के कारण सोमवार सुबह 12 क्वार्टर एरिया में शिव नगर में एक मकान की बरामदे की छत गिर गई। मलवे के नीचे महिला और एक बच्चे समेत चार लोग दब गए। आसपास के लोगों ने मलबे से घायलों को निकाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने 24 वर्षीय मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल नरेंद्र, लखी और मृतका की मां का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

तकनीकी ख़ामियों के चलते रद्द करनी पड़ी मेरिट लिस्ट, ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल नहीं कर रहे ठीक से काम

बीस साल पुराना था मकान

जानकारी अनुसार 12 क्वार्टर एरिया स्थित शिव नगर की गली नंबर 15 में रहने वाले कृष्ण कुमार का मकान करीब बीस साल पुराना है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सुबह मनोज का भांजा नरेंद्र छत पर खेल रहा था। उसे लेने के लिए मनोज छत पर गया था। इसी दौरान बरसात के कारण कमजोर हो चुकी बरामदे की छत की गिर गई। जिसके कारण मनोज, नरेंद्र और नीचे बैठी मनोज की मां और एक अन्य सभी घायल हो गए। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने मलबे से लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां मनोज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

मृतक के परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले ही मनोज की शादी हुई थी। करीब दो दिन पहले की मनोज अपनी ससुराल से हिसार आया था। सुबह करीब दस बजे हादसा हो गया और उसमें मनोज की जान चली गई। मृतक के परिजनों ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि मृतक के परिजनों की आर्थिक मदद की जाए।