hrbreakingnews.com

Hisar में बनेगा 5 मंजिला 100 बेड का टीबी अस्पताल

Hisar News - हिसार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। अब हिसार वालों के लिए गुड न्यूज़ है। दरअसल शहर में पांच मंजिला 100 बेड वाला नया टीबी अस्पताल बनाया जाएगा। बता दें कि इस अस्पताल में कई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जाएगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं - 

 
Hisar में बनेगा 5 मंजिला 100 बेड का टीबी अस्पताल

HR Breaking News - हिसार वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल शहर में पांच मंजिला 100 बेड वाला नया टीबी अस्पताल बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इस अस्पताल को एयरपोर्ट रोड के पास नए जिला नागरिक अस्पताल (District Civil Hospital) परिसर में बनाया जाएगा। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विचार विमर्श कर रहे हैं। नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर स्वास्थ्य विभाग (health department) के निर्देशक को भेजा जाएगा। ऐसे में 3 साल से अटकी हुई आधुनिक टीबी अस्पताल की योजना पूरी होने की उम्मीद जगी है। 

हिसार में बनेगा 100 बेड का टीवी अस्पताल - (Latest News)

जिला नागरिक अस्पताल के साथ ही टीबी अस्पताल (New TB Hospital in Hisar) के भवन को जर्जर घोषित किया जा चुका है। यहां 5 मंजिला आधुनिक परिसर बनाने की योजना थी इसमें 100 बेड का टीवी अस्पताल 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट और हार्ट अटैक लैब (Heart Attack Lab Hisar) समेत आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव था। 


संरक्षित स्थल में आ रहा था पुराना अस्पताल का हिस्सा - (New TB Hospital Update)


पुराना अस्पताल (Hisar Hospital) भवन पुरातत्व विभाग की ओर से संरक्षित स्थल की 300 मीटर की परिधि में आता है। इस वजह से अस्पताल के नए भवन के निर्माण की योजना पर पुरातत्व विभाग ने आपत्ति जताई थी। 


NOC  नहीं मिलने की वजह से अटकी हुई थी योजना - (Hisar news)


ऐसे में अस्पताल निर्माण के लिए पुरातत्व विभाग (Hisar Archaeological Department) से NOC लेना जरूरी है। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पोर्टल पर आवेदन किया गया थ, लेकिन लगभग 3 साल से अनुमति नहीं मिलने के कारण अस्पताल बनने का काम अटका हुआ है। जिला अस्पताल की दीवार सड़क चौड़ी करने के लिए तोड़ी गई थी। इस पर पुरातत्व विभाग ने नोटिस जारी कर आपत्ति जताई थी। इसके बाद से नया टीबी अस्पताल बनने की योजना अटकी हुई है। अब जिला नागरिक अस्पताल (Hisar District Civil Hospital) परिसर में नया टीबी अस्पताल बनाने की योजना है। 


नए अस्पताल के लिए एयरपोर्ट रोड पर जमीन चिन्हित  - (Hospital News)

हिसार टीबी अस्पताल (Hisar TB Hospital) नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र शर्मा का कहना है कि टीबी अस्पताल को कई साल पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका है। पुराने भवन को तोड़कर उसी जगह पर पांच मंजिला अस्पताल बनाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन पुरातत्व विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण मामला लंबे समय से अटका हुआ है। अब एयरपोर्ट रोड (Hisar Airport Road) पर चिन्हित जमीन पर नया टीवी अस्पताल विकसित किया जाएगा।