आजाद नगर में बनेगा मल्टीपर्पज हॉल, डीपीआर तैयार करेगी एजेंसी
hisar News : शहर के आजाद नगर और आसपास के लोगों के लिए राहत की खबर है। आजाद नगर में अब मल्टीपर्पज हॉल बनाने की तैयारी की गई है। इसके लिए एजेंसी डीपीआर तैयार की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जा चुकी ै। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (hisar News) : आजाद नगर (ajad nagar) और आसपास की कॉलोनियों के लोगों को सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए अब दूर-दराज के स्थानों की तलाश नहीं करनी पड़ेगी। क्षेत्र में बहुउद्देशीय हॉल बनाने की योजना पर नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है। अग्निशमन केंद्र कार्यालय (fire station office hisar) के नजदीक खाली पड़ी जमीन पर प्रस्तावित इस हॉल के निर्माण से पहले इसकी पूरी रूपरेखा तैयार करवाई जाएगी। इसके लिए निगम (nigam news) कंसल्टेंसी एजेंसी की नियुक्ति करेगा, जो भवन का नक्शा, डिजाइन, निर्माण पर आने वाला खर्च और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी।
लंबे समय से की जा रही थी मांग
आजाद नगर (hisar ajad nagar news) क्षेत्र में सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक सार्वजनिक स्थान की मांग लंबे समय से उठ रही थी। स्थानीय लोगों की इस जरूरत को देखते हुए नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने अग्निशमन केंद्र के पास हॉल बनाने का प्रस्ताव रखा था। विधायक की मांग के बाद नगर निगम ने इस दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाई है।परियोजना की शुरुआती तैयारी के लिए निगम ई-टेंडर (Corporation e-tender) जारी करेगा।
इसके लिए सक्षम प्राधिकारी से प्रशासनिक अनुमति मांगी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय में सूचीबद्ध 26 कंसल्टेंसी एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। एजेंसियों को उनकी कार्यक्षमता के अनुसार ए, बी, सी और डी श्रेणियों में रखा गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए ग्रुप-ए निर्धारित किया गया है।
डीपीआर बनने के बाद तय होगी निर्माण की रूपरेखा
एजेंसी का चयन होने के बाद सबसे पहले हॉल का नक्शा और आधुनिक डिजाइन तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही निर्माण में लगने वाली राशि का आकलन और डीपीआर बनाई जाएगी। इसी के आधार पर आगे निर्माण संबंधी प्रक्रिया शुरू होगी। हॉल तैयार होने पर क्षेत्र के निवासियों को पारिवारिक समारोह, सामाजिक कार्यक्रम, सामुदायिक बैठक और अन्य सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक ही स्थान पर सुविधा मिल सकेगी। इससे लोगों को छोटे-बड़े आयोजनों के लिए निजी मैरिज पैलेस और महंगे बैंक्वेट हॉल बुक करने की मजबूरी भी कम होगी।
ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू
नगर निगम हिसार (nagar nigam hisar) के अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा (Additional Corporation Commissioner Dr. Pradeep Hooda) ने बताया कि अग्निशमन केंद्र कार्यालय (fire station office) के पास उपलब्ध जमीन पर बहुउद्देशीय हॉल (multipurpose hall) बनाने की योजना है। इसके डिजाइन, लागत का आकलन और डीपीआर तैयार करवाने के लिए कंसल्टेंसी एजेंसी नियुक्त की जाएगी। इसके लिए ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
