हिसार के सातरोड में 2 एकड़ में बनाया जाएगा नया ऑडिटोरियम, 1050 लोगों की होगी सीटिंग
HR Breaking News (hisar satroad village news) हिसार के सातरोड में हाईटेक ऑडिटोरियम नगर निगम की तरफ से बनाया जाएगा। इसको लेकर अब रास्ता भी साफ हो गया है। ऑडिटोरियम 2 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा जो कि सातरोड में बनेगा। आमजन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यहां पर कई अन्य कार्य भी किए जाएंगे।
डिजाइन में किए गए हैं बदलाव (Hisar News Latest Update)
सभागार बनाने का प्रस्ताव काफी पहले से मंथन में है। आमजन की सुविधा के लिए इसमें डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं। इस अत्यधिक सभागार में 1050 दर्शक एक साथ बैठ सकेंगे। सभागार के अंदर पार्किंग व अन्य सुविधा के लिए बेसमेंट भी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। बेसमेंट के ऊपर की तरफ शानदार इमारत दो मंजिला बनाई जाएगी।
कार्यक्रम आयोजित करने के लिए होगा बेस्ट वेन्यू (hisar ki khabar)
हिसार में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए यह सभागार बेस्ट वेन्यू हो सकता है। इसमें नगर निगम और अन्य सरकारी विभाग अपने कार्यक्रम तो कर ही सकते हैं, साथ में सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं भी अपने आयोजन कर सकेंगे। यहां छोटे से लेकर बड़े कार्यक्रम तक आसानी से आयोजन हो सकेंगे। इसके लिए फाइल तैयार कर दी गई है और चीफ इंजीनियर को भेजी गई है ताकि तकनीकी मंजूरी मिल सके।
कला संस्कृति को मिलेगा नया मंच (Hisar ki latest News)
हिसार में नया ऑडिटोरियम बनने से कला संस्कृति को काफी बढ़ावा मिलेगा। कला एवं संस्कृति को एक नया मंच प्राप्त होगा। सभागार बन जाने से सैकड़ो लोगों को इसका लाभ होगा। हिसार वालों को नया सभागार बनने से कई फायदे मिलेंगे। लोगों को सांस्कृतिक व सामाजिक मंच की कोई कमी नहीं रहेगी। शहर के अंदर धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रम बढ़ चढ़कर किए जा सकेंगे। इंडोर हाल की उपलब्धता की कमी अब दूर हो जाएगी। इसकी जानकारी नगर निगम आयुक्त सी जयाश्रद्धा की तरफ से भी दी गई है।
