हिसार में सुधरी वायु गुणवत्ता, AQI घटकर 150 पर आया, PM2.5 79 पर
HR Breaking News (Hisar Air Quality Index) हरियाणा के हिसार के हवा आज सुबह या फिर कहे कल रात से ही साफ हो रही है। हिसार में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 150 पर आ गया है। यह शाम 5:00 बजे की रिपोर्ट है। वहीं पीएम 2.5 दिन भर में लगातार कम हो रहा है। सुबह 10:00 बजे पीएम 2.5 जहां 256 था, अब गिरकर 79 पर आ चुका है।
मॉडरेट स्तर पर पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक (Hisar AQI)
हिसार में वायु गुणवत्ता सूचकांक मॉडरेट पॉइंट पर पहुंच गया है। ऐसी हवा में उन लोगों को तकलीफ हो सकती है, जिनके फेफड़ों में कोई संक्रमण है या फिर अस्थमा या फिर अन्य हृदय से जुड़ी बीमारी है। 101 से 200 के बीच के एक्यूआई को मध्यम श्रेणी में काउंट किया जाता है।
कल 5:00 बजे 336 पर था एक्यूआई (Hisar News Update)
कल यानी सोमवार को 5:00 बजे हिसार में एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत खराब था। आंकड़ों के अनुसार 336 पर एयर क्वालिटी इंडेक्स चल रहा था। पीएम 2.5 भी 110 से 70 के बीच चल रहा था। आज वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार देखने को मिला है कल तक इसमें और अधिक सुधार आने की संभावना है
कैसे साफ हुई हिसार की हवा हिसार में वायु गुणवत्ता सूचकांक कम होने का कारण हवा की गति और पश्चिमी विकशॉप को माना जा रहा है हवा में हल्की नमी बढ़ने लगी है और हल्की-हल्की हवा चलने लगी है जिससे सात है के करीब रुके हुए प्रदूषण के कारण हवा में छप गए हैं वाहनों से निकलने वाला दुआ भी ज्यादा प्रदूषण का कारण नहीं बन रहा है हवा चलती है तो यह धूल के कारण और दुआ आसमान में ऊपर की तरफ चला जाता है।
समझें एक्यूआई का सेहत पर असर
| एक्यूआई | स्तर | असर |
|---|---|---|
| 0-50 | अच्छा | बहुत कम असर |
| 51-100 | संतोषजनक | संवेदनशील लोगों को हल्की सांस लेने में दिक्कत |
| 101-200 | मध्यम | हृदय व फेफडों से जुड़े रोगियों को सांस लेने में दिक्कत |
| 201-300 | खराब | ज्यादातर लोगों को सांस लेने में दिक्कत |
| 301-400 | बहुत खराब | सांस संबंधि बीमारी का खतरा |
| 401-500 | अत्यधिक खराब | स्वस्थ व्यक्ति तक को गंभीर खतरा |
