hrbreakingnews.com

हिसार में बिना नक्शे के बन रही इमारतें, कमर्शियल तौर पर हो रही प्रयोग, 65 मालिकों को नोटिस

Hisar News Today : हिसार में बिना नक्शे के इमारत खड़ी करने वालों पर नगर निगम की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की तरफ से 65 जमीन मालिकों को नोटिस दिया गया है। नोटिस पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो बिल्डिंग सील की जाएगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
 
हिसार में बिना नक्शे के बन रही इमारतें, कमर्शियल तौर पर हो रही प्रयोग, 65 मालिकों को नोटिस

HR Breaking News (Hisar Latest News in Hindi) हिसार शहर में लगातार बिना नक्शे के बनाई जा रही बिल्डिंग्स पर अब कार्रवाई की जाएगी। बिना नक्शे के रिहायसी इलाकों में कमर्शियल बिल्डिंग बनाई जाने के कई मामले सामने आ रहे हैं। इन पर अब नगर निगम का शिकंजा कसना शुरू हो जाएगा। नगर निगम आयुक्त सी जयाश्रद्धा की तरफ से निर्देश मिलने पर नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच ने 65 भवन मालिकों को Show Cause नोटिस जारी किया है। 

7 दिन के अंदर देना होगा जवाब व पेश करने होंगे दस्तावेज 


नोटिस मिलने के बाद अब भवन मालिकों को 7 दिन का समय दिया गया है। 7 दिन के अंदर पास हुआ नक्शा और संबंधित दस्तावेज पेश करने होंगे। ऐसा न करने पर भवन को सील किया जा सकता है। नगर निगम की इस कार्रवाई के अंदर व्यावसायिक इमारत के साथ-साथ आवासीय मकान भी शामिल हो रहे हैं। 

नक्शा पास करवाया रिहायसी, चल रहे व्यवसाय (Hisar Building Maps)


नगर निगम के सामने कुछ ऐसे मामले भी आए हैं, जिसमें भवन मालिक की तरफ से रिहायसी मकान का नक्शा पास कराया गया और उस मकान को कमर्शियल तौर पर प्रयोग किया जा रहा है। व्यावसायिक गतिविधियां इस प्रकार से करना कानून ठीक नहीं है। वहीं कुछ मामले ऐसे भी हैं जहां नक्शे के अनुसार निर्माण नहीं हुआ है। नक्शे से अधिक निर्माण किया गया है। कई भवन इस प्रकार के सामने आए हैं, जिन्होंने निर्माण शुरू करने से पहले नगर निगम से कोई अनुमति नहीं ली और ना ही नक्शे को पास कराया। अब 65 भवन मालिकों को 7 दिन का टाइम दिया गया है, उन्हें नगर निगम कार्यालय पहुंचकर दस्तावेज देने होंगे और स्वीकृत नक्शा दिखाना होगा। अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिलता है और नक्शा नहीं मिलता है तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी और संबंधित भवनों को सील कर सकते हैं। 

जांच के लिए कमेटी तैयार (Hisar Finding Committee)


नगर निगम आयुक्त की तरफ से अवैध निर्माण के संबंध में शिकायतों की जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। तीन सदस्य कमेटी जांच का कार्य करेगी। कमेटी मौके पर जाकर मुआयना करेगी और रिपोर्ट तैयार करके इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नियम का उल्लंघन मिलता है तो स्पष्ट उल्लेख रिपोर्ट में मिलेगा। 

साल भर में 350 भवन मालिकों को मिले हैं नोटिस (Hisar News in Hindi)


नगर निगम की तरफ से साल भर में करीब 350 भवन मालिकों को नोटिस दिए जा चुके हैं। नोटिस मिलने के बाद ज्यादातर मालिकों की तरफ से नक्शे भी जमा कराए गए हैं। कुछ मामलों में भवन सील करने की भी कार्रवाई करनी पड़ी है। 

नक्शा पास न होने पर की जा सकती है यह कार्रवाई (Hisar Nagar Nigam News)


नक्शा पास न होने पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाती है। प्रथम चरण में नोटिस दिया जाता है व निर्माण रोकने के निर्देश दिए जाते हैं। यह नगर निगम अधिनियम 1994 की संबंधित धाराओं के तहत करवाई होती है। इसमें संबंधित दस्तावेज और नक्शा दिखाने के निर्देश दिए जाते हैं। वहीं अगले चरण में भवन को सील किया जा सकता है। अगर नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है और वह नक्शा पेश नहीं कर पाते हैं कार्रवाई में कोई बाधा ना हो इसलिए पुलिस बल का भी प्रयोग किया जा सकता है। 

तीसरे चरण में नगर निगम की 1994 की धारा 232 के तहत सरकारी जमीन, सड़क के हिस्से पर अतिक्रमण या गैर कानूनी निर्माण होता है तो नगर निगम अवैध हिस्से को गिरा सकता है। साथ में भवन मालिक से इसका खर्चा भी लिया जा सकता है। चौथे चरण में कुछ परिस्थितियों में अगर निर्माणा मानकों के भीतर है और केवल नक्शा पास नहीं है तो जुर्माना जमा कराकर उसे नियमित करवाने का विकल्प दिया जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह विकल्प लागू नहीं होता है।  

क्या कहते हैं अधिकारी (SE Nagar Nigam Hisar)


हिसार नगर निगम एसई की तरफ से कहा गया है कि प्रशासन की ओर से 65 रिहायसी और कमर्शियल भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। एसई सुनील लांबा ने बताया कि कोई भवन मालिक स्वीकृत नक्शा पेश नहीं कर पाता है तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।