hrbreakingnews.com

हिसार में बढ़ेगी ठंड, 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

hisar news : हिसार में अब आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। वहीं 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। इसके अलावा शहर के एक्यूआई लेवल में भी सुधार हुआ है। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज रहने वाला है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

 
हिसार में बढ़ेगी ठंड, 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

HR Breaking News (hisar news) : जिले में मौसम का मिजाज फिलहाल साफ और शुष्क बना हुआ है, लेकिन अब ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं (north-westerly winds) के चलने से आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। इससे दिन के साथ रात में भी ठिठुरन बढ़ेगी। मंगलवार (hisar latest news)को शहर में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव का असर वायु गुणवत्ता पर भी दिखाई दे रहा है। तापमान में गिरावट के बीच प्रदूषण के स्तर में भी सुधार हुआ है। शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI hisar) घटकर 229 पर आ गया है।

मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं, हवाओं से बदलेगा तापमान

हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली (NCR and Delhi) के आसपास फिलहाल कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है। ऐसे में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं पारे को नीचे ला रही हैं, जबकि दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में मामूली बढ़ोतरी भी दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से ठंड का असर तेज हो सकता है।

कल ऐसा रहेगा हवाओं का रुख

सुबह के (hisar tomarrow weather) समय में  उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। वहीं दोपहर के समय हवा की रफ्तार बढ़कर 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। इसके अलावा शाम और रात के समय हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी हो सकता है। इस दौरान हवाओं (latest weather update) की गति करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।