hrbreakingnews.com

हिसार के पटेल नगर में हुआ रावण का पुतला दहन, हजारों लोगों ने देखी बुराई पर अच्छाई की जीत

 
हिसार के पटेल नगर में हुआ रावण का पुतला दहन, हजारों लोगों ने देखी बुराई पर अच्छाई की जीत

HR Breaking News (Hisar Dushera Festival News) हिसार के पटेल नगर में दशहरा के अवसर पर बुराई पर अच्छाई की जीत का नजारा हजारों लोगों ने देखा। लोगों ने पुतला दहन का नजारा अपने फोन में भी रिकॉर्ड किया। इस दौरान रामलीला कमेटी (Ramlila) की तरफ से मुख्य अतिथियों का स्वागत भी किया गया। हजारों लोगों ने मोबाइल फोन में इस लम्हे को कैद किया। 

 


पटेल नगर में मंडी के सामने बनाया कई फुट का पुतला (patel nagar Hisar)
हिसार के पटेल नगर की मार्केट में सब्जी मंडी के सामने वाले ग्राउंड में रावण का पुतला (Ravan Putla Dahan Hisar) बनाया गया। पुतला दहन से पहले राम और रावण के युद्ध का मंचन भी किया गया। इस दौरान लोगों की तरफ से रामलीला कमेटी का हौसला बढ़ाने के लिए सम्मान भी दिया गया। रावण का पुतला दहन देखने के लिए बच्चों को लेकर लोग ग्राउंड में पहुंचे। 

पुलिस ने संभावी व्यवस्था
इस दौरान पुलिस भी मुस्तैद नजर आई और रोड व पार्किंग एरिया से लेकर भीड़ में व्यवस्था को संभाला। पुलिस की तरफ से सुनिश्चित किया गया कि कहीं पर भी कोई जाम न लगे। पटेल नगर व आसपास के इलाकों के लोग यहां पुतला दहन देखने पहुंचे। वहीं, हिसार के मेला ग्राउंड में भी रावण के परिवार के साथ पुतलों का दहन किया गया। 

लोगों ने फोन के माध्यम से घर बैठे देखा नजारा
इस दौरान पब्लिक डिजिटल जमाने का पूरा फायदा उठाती दिखी। लोग हाथ में फोन लेकर रावण के पुतला दहन व रामलीला मंचन का नजारा अपने परिजनों को भी वीडियो कॉल के माध्यम से दिखाते नजर आए। इस दौरान आसपास खाने पीने के सामान के स्टॉल भी लगे थे। लोगों ने यहां कई प्रकार के व्यंजनों का लुफ्ट उठाया। पुतला दहन देखने आए विकास कुमार ने बताया कि वह काफी टाइम से हर साल यहां पुतला दहन का नजारा देखते हैं। यहां की व्यवस्था काफी अच्छी मिलती है और लोग बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व को मनाते हैं। 

 

 

सीएम ने रोहतक में की शिरकत (Haryana CM Nayab Singh Saini)

वहीं, दशहरा के अवसर पर रोहतक में सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini in Rohtak) पहुंचे। यहां पर ड्रोन शो का आयोजन भी किया गया। रोहतक में भी रावण का पुतला दहन किया गया। इस दौरान रोहतक में हनुमान अंश फिल्म की टीम भी पहुंची और लोगों को भगवान राम की महीमा के बारे में बताया। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी (Nayan Singh Saini) भी मौके पर मौजूद रहे।