Hisar GJU में बाहरी वाहनों की बिना अनुमति नहीं होगी एंट्री, काटा जाएगा चालान
HR Breaking News (Hisar GJU News) हिसार के जीजेयू में यूथ फेस्टिवल के दौरान परिसर में शांति अनुशासन और सुरक्षा बनाए रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में अब यहां पर एंट्री-एग्जिट बिना परमिशन के नहीं किया जा सकेगा। हिसार GJU में बाहरी वाहनों (Hisar GJU News) की एंट्री बिना परमिशन के नहीं हो सकेगी। ऐसे में वाहनचालकों के चालान काटे जा सकते हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
कब होगा GJU में यूथ फेस्टिवल
GJU में 21 और 23 नवंबर को जो यूथ फेस्टिवल (Youth Festival at Hisar GJU) होने वाला है, उसकी तैयारियों के लिए बैठक की गई है। प्रॉक्टर की अध्यक्षता में बीते दिनों हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि बिना परमिशन परिसर में एंट्री करने वाले बाहरी वाहनों के खिलाफ चालान अभ्यियान चलाया जाने वाला है।
अनुशासन से जुड़े नियमों का होगा सख्ती से पालन
इसके साथ अनुशासन से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। कुलपति का कहना है कि परिसर में शांति, अनुशासन बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। विद्यार्थी और प्रशासन के सहयोग से बेहतर शैक्षणित वातावरण तैयार होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियम का पालन करते हुए यूथ फेस्टिवल को सफल (Hisar Youth festival) बनाने के लिए कहा है।
प्रॉक्टोरियल ड्यूटी की रूपरेखा तैयार
बैठक में डिप्टी प्रॉक्टर डॉक्टर संजय कुमार (Deputy Proctor Dr Sanjay Kumar), डिप्टी प्रॉक्टर एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी के साथ ही NSUI से विकास बंबोरी, इनसो से नितेश जांगू, obc संगठन से सतपाल वर्मा, डॉ अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया से वीरभान, खास ग्रुप हरियाणा से विराट और dsc छात्र संघ से सोमनाथ, दीपक के साथ ही कई छात्र संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे हैं।
बैठक में यूथ फेस्टिवल के दौरान स्वयं सेवकों की तैनाती (Deployment of Youth Festival Volunteers) और प्रॉक्टोरियल ड्यूटी की रूपरेखा भी तैयार हुई है। किसी बाहरी समूह या अनजान व्यक्ति के दिखाई देने पर मुख्य सुरक्षा अधिकारी को सूचना देने के निर्देश जारी किए हैं।
