हिसार के 14 बाजारों में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश वर्जित
Hisar News : त्योहारी सीजन में खरीदारी के लिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए शहर के मुख्य 14 बाजारों में वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। प्रशासन की और से सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश वर्जित है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (Hisar News) : दीपावली पर खरीदारी के लिए बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए राजगुरु मार्केट (rajguru market) में यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। बुधवार से 8 नवंबर तक सुबह 10 से शाम 7 बजे तक बाजार में चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस 9 प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी कर बैरिकेडिंग करेगी। बाजार में आने वाले ग्राहकों को वाहन खड़े करने के लिए चार स्थानों पर पार्किंग की सुविधा मिलेगी। वहीं, बुजुर्गों और बच्चों की सुविधा के लिए बाजार में ई-रिक्शा चलाए जाएंगे।
इनको मिलेगी छूट
राजगुरु मार्केट (rajguru market news) वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र बजाज (rajguru market welfare association ke pradhaan surendra Bajaj) ने बताया कि पुलिस प्रशासन के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर बातचीत हो चुकी है। बाजार में भीड़ के दौरान वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। निर्धारित समय के अलावा पानी सप्लाई करने वाले वाहनों और व्यापारियों को सामान पहुंचाने के लिए छूट दी जाएगी।
चार स्थानों पर वाहन खड़े कर बाजार में पहुंच सकेंगे ग्राहक
खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को वाहन पार्क करने में परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने चार पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। इनमें धोबी घाट, सिटी थाना के सामने, गुरु रविदास चौक (Guru Ravidas Chowk hisar) और ऑटो मार्केट फेज-3 (Auto Market Phase-3 hisar) शामिल हैं। नए शहर की तरफ से आने वाले लोग धोबी घाट, मिलगेट व सेक्टर-14-33 की तरफ से आने वाले ग्राहक सिटी थाना के सामने, डोगरान मोहल्ला व सब्जी मंडी की तरफ से आने वाले गुरु रविदास चौक और मिलगेट क्षेत्र के लोग ऑटो मार्केट फेज-3 में वाहन खड़े कर सकेंगे।
नौ स्थानों पर पुलिस नाके, 70 से 80 जवान संभालेंगे व्यवस्था
चौपहिया वाहनों को बाजार में प्रवेश से रोकने के लिए नागोरी गेट (nagori gate hisar), आर्य समाज मार्केट, गुलाब सिंह चौक, पारिजात चौक, प्रताप चौक, बिश्नोई मंदिर मार्केट (Bishnoi Mandir Market) , तेलियान पुल मार्केट, तलाकी गेट (talaki gate) और सिटी थाना रोड पर नाके लगाए जाएंगे। प्रत्येक नाके पर 3 से 4 पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। कुल 70 से 80 पुलिसकर्मी यातायात और सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा सिविल ड्रेस में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी भी बाजार में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
दुकानों के बरामदों में टेबल लगाने की अनुमति, प्रति टेबल 500 रुपए शुल्क
नगर निगम (nagar nigam hisar) ने 8 नवंबर तक दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों के बरामदों में टेबल लगाकर सामान बेचने की अनुमति दी है। इसके लिए प्रति टेबल 500 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। निगम की पांच टीमें बाजारों में शुल्क वसूलने के साथ व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं। दुकानदारों को निर्धारित सीमा में ही सामान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
फायर ब्रिगेड की गाड़ी रहेगी तैनात
त्योहारी सीजन में आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए बाजार में फायर ब्रिगेड की गाड़ी दिन-रात तैनात रहेगी। एसपी सिद्धान्त जैन (SP Siddhant Jain) ने बताया कि दीपावली के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने से जेबकतरी, जाम और अव्यवस्था की आशंका रहती है। ऐसे में लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण नहीं करना चाहिए। संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर डायल 112 अथवा हिसार पुलिस के नंबर (Hisar police numbers) 8814012342 और 8814057100 पर सूचना दें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
